राहुल गांधी के सवालों पर फडणवीस ज्यादा ही बोलते हैं, सपकाळ का तंज
काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए चुनाव आयोग को लेकर राहुल गांधी ने उठाए सवालों का हवाला दिया.
महाराष्ट्र में निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर कांग्रेस और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा वार करते हुए सवाल उठाया, क्या फडणवीस निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता बन गए हैं?
सपकाळ का कहना है कि राहुल गांधी ने मतदार सूची और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर कुछ सवाल उठाए थे, और निर्वाचन व्यवस्था में पारदर्शिता का मुद्दा अहम है। उनके मुताबिक, भाजपा के नेता इन सवालों का तथ्यों के आधार पर जवाब देने की बजाय राहुल गांधी पर निजी टीका कर रहे हैं।
सपकाळ ने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मतदारसंघ में पांच महिने की अवधि में आठ फीसदी मतदाता बढ़ने का मुद्दा भी उठाया था। सपकाळ के मुताबिक इसी वजह से फडणवीस बार-बार राहुल गांधी की टीका का जवाब देते नजर आते हैं।
सपकाळ ने तंज कसते हुए कहा, मुघलों के घोड़ों को पानी में भी संताजी-धनाजी दिखते थे, फडणवीस की हालत भी वैसी ही हो गई है। उन्हें अब हर सवाल में राहुल गांधी ही दिखते हैं। उन्होंने मांग की कि किसान, बेरोजगार युवा और आम नागरिकों के सवालों पर सरकार ठोस जवाब दे।
सपकाळ के मुताबिक अगर निर्वाचन आयोग के कामकाज पर सवाल उठे हैं, तो उनका जवाब आयोग को ही देना चाहिए। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री को आयोग की तरफदारी करने की बजाय महाराष्ट्र की जनता के सवालों पर ध्यान देना चाहिए।
इसके साथ ही सपकाळ ने पूछा कि सूखाग्रस्त जनता को आर्थिक मदद कब मिलेगी, चारा छावनी कब शुरू होंगी, और नुकसान झेल रहे किसानों के खाते में मदद कब जमा होगी। इन सवालों पर ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए सपकाळ ने मुख्यमंत्री फडणवीस पर तंज कसा कि अगर ये सवाल सुलझाना नहीं आ रहा, तो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर पूरे वक्त निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता का काम करें।
खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।