मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
16:40 IST

नागपुर स्नातक सीट पर कांग्रेस ने फिर वंजारी पर लगाया दांव, खड़गे ने जारी की सूची

कांग्रेस ने नागपुर, अमरावती और पुणे की सीटों के उम्मीदवार घोषित किए। नागपुर में विप सदस्य अभिजीत वंजारी दोबारा मैदान में हैं।

नागपुर स्नातक सीट पर कांग्रेस ने फिर वंजारी पर लगाया दांव, खड़गे ने जारी की सूची
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

कांग्रेस ने नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट के लिए अपना उम्मीदवार तय कर दिया है। पार्टी ने मौजूदा विप सदस्य अभिजीत वंजारी को ही दोबारा टिकट दिया है। यानी वंजारी एक बार फिर इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नागपुर, अमरावती और पुणे सीट के उम्मीदवारों के नामों की अधिकृत सूची घोषित की। इसमें पुणे की शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए जयंत आसगांवकर का नाम फाइनल किया गया है। अमरावती के लिए प्रो. अदिति पोहरे का नाम तय हुआ है।

नागपुर से वंजारी के नाम का ऐलान होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस ने काफी पहले ही जता दिया था कि वंजारी ही उम्मीदवार होंगे। अब देखना यह है कि भाजपा उनके खिलाफ किसे मैदान में उतारती है। जैसा माहौल चल रहा है, उससे इस बार कांटे की टक्कर होने की संभावना है, क्योंकि भाजपा अपनी खोई हुई सीट वापस हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाएगी।

पिछला चुनाव 2020 में हुआ था। तब भाजपा ने अपने विप सदस्य अनिल सोले की जगह संदीप जोशी को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस ने उनके सामने अभिजीत वंजारी को टिकट दी थी। उस समय कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2,07,000 थी और 1,32,923 वोट पड़े थे।

इस सीट को भाजपा अपने लिए सुरक्षित समझती थी, लेकिन उसे यह गंवानी पड़ी। संदीप जोशी को 42,792 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के वंजारी ने 61,701 वोट हासिल किए। इस तरह वंजारी ने 18,910 वोटों के अंतर से जोशी को हरा दिया।

वर्ष 1958 से 2020 तक, यानी 62 साल, इस सीट पर जनसंघ और भाजपा का ही कब्जा रहा था। 2020 के चुनाव में वंजारी ने यह सीट भाजपा से छीनकर उसके गढ़ में सेंध लगा दी।

अब 23 अक्टूबर को मतदान होने वाला है। भाजपा अपने इस गढ़ पर किसी भी कीमत पर दोबारा कब्जा जमाने की कोशिश करेगी। वहीं कांग्रेस किसी भी तरह की चुनौती से निपटते हुए यह सीट खोना नहीं चाहेगी।

अभी कोई अपडेट नहीं

खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे