मंगलवार, 17 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

एनसीपी के विलय में अड़चन क्या? संजय राउत ने गिनाई वजह

सादे कमरे में एक आदमी मेज पर माइक्रोफोन के सामने बोल रहा है तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
सियासत PT24 राजनीति डेस्क

ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दोनों एनसीपी का विलय नहीं हो सकता।

एनसीपी के विलय की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही। सुनेत्रा पवार के गुट के नेताओं की तरफ से नए-नए दावे किए जा रहे हैं। बीते दिन दावा किया गया कि शरद पवार गुट एनडीए में शामिल होगा, लेकिन सुप्रिया सुले ने सभी दावे खारिज कर दिए। ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दोनों एनसीपी का विलय नहीं हो सकता।

राउत ने कहा, "मैंने विलय पर साफ राय रखी थी। हम शरद पवार से प्रेम करते हैं। उनकी पार्टी को राह दिखाने वाले हम नहीं हैं। लेकिन वह जनता की भावनाओं को सामने रखने वाला लेख था। एनसीपी के विलय का खेल बंद होना चाहिए। सब लोग इंडिया गठबंधन में हैं। भ्रम न फैले, इसके लिए सख्त रुख लेना जरूरी है। अमित शाह के एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार की पार्टी हवा के भरोसे चल रही है। असल में पार्टी शरद पवार की है, बालासाहेब ठाकरे की है, उद्धव ठाकरे की है, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है। तीन प्रमुख पार्टियां हैं।"

राउत ने कहा, "मैं एनसीपी के नेताओं से भी ज्यादा पक्के तौर पर कहता रहा कि विलय कभी नहीं होगा। विलय राजनीतिक, भावनात्मक और नैतिक रूप से संभव नहीं है। कौन किसका नेतृत्व मानेगा? शरद पवार जैसे कद्दावर नेता हैं, हम उन्हें नेता मानते हैं। असल सवाल यह है कि नेतृत्व कौन करेगा।"

उदय सामंत के ऑपरेशन टाइगर पर भी राउत ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "कौन क्या बोलता है, इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उनकी पार्टी की हालत देखें तो ना घर का ना घाट का। उन्हें स्वाभिमान लपेटकर काम करना पड़ रहा है। दोनों अमित शाह की पार्टियां हैं। उनके पास न विचारधारा है, न भूमिका। हवा का एक झोंका आया तो सब उड़ जाएंगे। सत्ता के फेविकोल से सब जुड़े हुए हैं। उदय सामंत कहां होंगे, उन्हीं से पूछिए। ऑपरेशन टाइगर यानी वे मान रहे हैं कि हम टाइगर हैं। हम उनकी तरह इधर से उधर, उधर से इधर कूदने वाले बंदर नहीं हैं। वे अब अपनी पार्टी संभालें। अमित शाह की दो पार्टियां हैं, उन्हें वे संभालें।"

#मुंबई#सियासत#PT24#Politics#Mumbai

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन