शुक्रवार, 6 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

शरद पवार से मिलने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे गौतम अदानी

सियासत PT24 राजनीति डेस्क

डिस्चार्ज के कुछ ही घंटे बाद शरद पवार को दोबारा अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

ज्येष्ठ नेता शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था, पर तबीयत फिर बिगड़ने से दोबारा भर्ती करना पड़ा। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डिस्चार्ज के कुछ ही घंटे बाद उन्हें फिर अस्पताल लाया गया। तबीयत खराब होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें फोन करके हालचाल पूछा था। राज्य के कई बड़े नेता उनसे मिलने पहुंचे। रात में ही प्रफुल पटेल ने अस्पताल में पवार से मुलाकात की और कुछ देर उनसे बातचीत भी हुई।

बताया जा रहा है कि पवार की तबीयत फिलहाल नॉर्मल है। सांसद सुप्रिया सुळे अस्पताल में उनके साथ हैं। अस्पताल से पवार की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। उनके कुछ टेस्ट किए जाने हैं। अब उद्योगपति गौतम अदानी भी उनसे मिलने पहुंचे हैं। जानकारी मिल रही है कि वे हालचाल पूछने आए। अदानी सुबह-सुबह ही पहुंच गए थे।

राज्य के लगभग सभी नेता पवार से मिलने आ रहे हैं। आज सुबह मंत्री छगन भुजबळ भी पहुंचे। रात में प्रफुल पटेल की मुलाकात से तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बोला जा रहा है कि प्रफुल पटेल ने दबाव डालने के लिए ही पवार से मुलाकात की। पार्थ पवार और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच खटपट चल रही है। पिछले कुछ दिनों से अजित पवार की एनसीपी में आरोप लगाया जा रहा है कि पार्थ पवार कुछ फैसले वरिष्ठ नेताओं को बताए बिना ले रहे हैं।

#मुंबई#सियासत#PT24#Politics#Mumbai

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे