मंगलवार, 3 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

संजय राऊत बोले, शाह ने महाराष्ट्र के स्वाभिमान की कब्र बनाई, NCP नेताओं पर निशाना

संजय राऊत बोले, शाह ने महाराष्ट्र के स्वाभिमान की कब्र बनाई, NCP नेताओं पर निशाना तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
सियासत PT24 राजनीति डेस्क

उद्धव ठाकरे की शिवसेना के सांसद संजय राऊत ने अमित शाह से NCP नेताओं की मुलाकात के बाद कहा कि शिवसेना और राष्ट्रवादी के दोनों गुट कुछ दिनों में खत्म हो जाएंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेताओं के बीच हाल ही में दिल्ली में मुलाकात हुई। मीडिया में चर्चा थी कि राष्ट्रवादी के वरिष्ठ नेता सुनेत्रा पवार के बिना गृहमंत्री से मिले। इस मुलाकात को लेकर कई तरह की बातें और दावे किए जा रहे हैं। इसी बीच ठाकरे की शिवसेना के सांसद संजय राऊत ने इस पर तीखी टिप्पणी की है।

राऊत ने सुनेत्रा पवार की NCP के नेताओं पर निशाना साधा। उनका कहना है कि अमित शाह ने महाराष्ट्र को कमजोर करने के लिए ये गुट बनाए हैं। राऊत के मुताबिक शिवसेना और राष्ट्रवादी, ये दोनों गुट कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा, "अमित शाह के पैरों के पास बैठते हो तुम। महाराष्ट्र के स्वाभिमान की कब्र अमित शाह ने बनाई है।" राऊत ने यह भी कहा कि इन लोगों को शर्म आनी चाहिए।

राऊत ने दावा किया कि नाम और चिह्न जबरदस्ती दिया गया। उनके शब्दों में, "तुम पार्टी चला नहीं सकते, हमेशा घुटनों पर ही रहोगे।" उन्होंने कहा कि ये पार्टियां जल्द ही अपना वजूद खो बैठेंगी। राऊत का कहना था कि अजित पवार के बाद यह पार्टी अनाथ हो गई है, और उनके अनुसार यह पार्टी शरद पवार की ही है।

राऊत ने चुनाव आयोग के ज्ञानेश कुमार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे किसी से चर्चा नहीं, बल्कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं। राऊत के मुताबिक कल तेलंगाना में वे लोकतंत्र को बचाने के लिए मोर्चा निकाल रहे थे, जबकि हम लोकतंत्र के हत्यारे के खिलाफ मोर्चा निकाल रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर लोकतंत्र को किससे बचाना है।

देवेंद्र फडणवीस का नाम लेकर राऊत ने कहा कि जयप्रकाश के रेजिम चेंज वाले आंदोलन में फडणवीस के पिता शामिल थे। राऊत बोले, "तुम कौन तय करने वाले, रेजिम चेंज हम तय करेंगे।" उन्होंने कहा कि अगर फडणवीस को खून की कमी पड़ी तो रक्तदान शिविर लगा देंगे। उन्हें खून की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन रेजिम चेंज हम करेंगे, ऐसा राऊत ने कहा।

प्रधानमंत्री मोदी पर राऊत ने कहा कि मोदी दिल्ली में रहेंगे, पर तिहाड़ जेल जाएंगे। राऊत ने आरोप लगाया कि चीनी कंपनियों से 1714 करोड़ रुपये पीएम केयर फंड में आए और बदले में अरुणाचल और लद्दाख की जमीन दे दी गई। उनका यह भी कहना था कि चीनी कंपनियों से 911 करोड़ रुपये आपकी पार्टी के फंड में आए। राऊत ने कहा, "उनका दिमाग सड़ गया है।"

संयुक्त महाराष्ट्र के आंदोलन पर राऊत ने सवाल किया कि क्या आप संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई को अराजकता कहेंगे। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ना अराजकता नहीं है।

#मुंबई#सियासत#PT24#Politics#Mumbai

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे