गुरूवार, 5 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

मंदिर तुड़वाने की धमकी देता था भागचंदानी

भागचंदानी पीड़ित पुजारी रितेश पांडे
जुर्म PT24 टीम

नागपुर.

ब्लैकमेलर प्रमोद भागचंदानी पुजारी को मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य को तुड़वाने की धमकी देकर रुपये की मांग करता था. मंदिर के पुजारी रितेश पांडे के अनुसार भागचंदानी काफी समय से हर शनिवार को मंदिर पहुंचता था. मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने के बहाने वह काम में खामियां निकालता और निर्माण तुड़वाने की धमकी देता था. निर्माण कार्य को सुरक्षित रूप से जारी रखने के बदले वह एक लाख रुपये की मांग करता था. हफ्ता वसूली के लिए मंदिर जैसे धार्मिक स्थल को भी निशाना बनानेवाले भागचंदानी के दुस्साहस और कमीनेपन पर लोगों का कहना है कि जब मंदिर के पुजारी भी ऐसे वसूलीबाजों से सुरक्षित नहीं हैं, तो आम व्यापारियों और नागरिकों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है. इस प्रकरण में इंदौरा चौक से कथित समाजसेवा करनेवाले अपराधी लिप्त है. उनके खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की मांग हो रही है.

#नागपुर#भागचंदानीकेस#PT24#BhagchandaniCase#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे