गुरूवार, 5 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

अश्विनी-मुस्कान की मौत से जागी पुलिस

जुर्म PT24 टीम

फोटो लेकर पहुंचे पुलिस आयुक्तालय, माहौल हुआ भावुक

नागपुर.

सड़क हादसे में अश्विनी फलके और मुस्कान देवचंद को खोने के बाद आखिरकार जिंगाबाई टाकली और गोधनी परिसर के नागरिकों की आवाज पुलिस विभाग तक पहुंची. गुरुवार को दोनों महिलाओं की तस्वीरें हाथों में लेकर बड़ी संख्या में नागरिक पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे और पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील से मुलाकात कर क्षेत्र की बदहाल यातायात व्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई की मांग की. नागरिकों ने साफ शब्दों में कहा कि जिंगाबाई टाकली से गोधनी मार्ग पर भारी वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही पर पाबंदी लगाई जाए. इस मार्ग पर भारी वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. इसके अलावा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाकर यातायात सुचारु किया जाए. नागरिकों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने स्वयं दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे परिसर का मुआयना करने का आश्वासन भी दिया. इस दौरान नागरिकों के हाथों में अश्विनी और मुस्कान की तस्वीरें देखकर पुलिस आयुक्त कार्यालय का माहौल भावुक हो गया था. दो महिलाओं की दर्दनाक मौत के बाद न्याय और सुरक्षित यातायात की मांग लेकर पहुंचे नागरिकों का आक्रोश और दर्द साफ झलक रहा था. अब देखना यह है कि पुलिस और प्रशासन के आश्वासन के बाद इस जानलेवा मार्ग की तस्वीर बदलती है या फिर नागरिकों को एक और हादसे का इंतजार करना पड़ेगा.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे