शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
PT24 खास खबर

बदनामी का डर बताकर मांगा 5 लाख का हफ्ता

जुर्म PT24 टीम

प्रमोद भागचंदानी पर फिर शिकंजा, सोशल मीडिया को बनाया ब्लैकमेलिंग का हथियार, आठवां मामला हुआ दर्ज

नागपुर.

सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी, कारोबार बंद कराने का दबाव और मुंह बंद रखने के बदले लाखों रुपये की मांग करनेवाले कुख्यात ब्लैकमेलर प्रमोद भागचंदानी की एक और करतूत सामने आई है. गारमेंट व्यापारी उद्धव सावलानी की शिकायत पर तहसील पुलिस ने भागचंदानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

सोशल मीडिया पर बदनामी का कथित खेल!

पुलिस के अनुसार, छावनी निवासी 71 वर्षीय उद्धव सावलानी गारमेंट का कारोबार करते हैं. वे करीब पांच साल से प्रमोद भागचंदानी को जानते हैं. सावलानी की शिकायत के मुताबिक भागचंदानी फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके खिलाफ कथित तौर पर झूठी और आपत्तिजनक बातें लिख रहा था. इससे व्यापारी और समाज के लोगों के बीच उनकी छवि खराब हो रही थी. कई दिनों तक चले इस सिलसिले से परेशान सावलानी ने इसका विरोध किया. इसी दौरान भागचंदानी ने कथित तौर पर बदनामी रोकने के बदले पांच लाख रुपये की मांग की. इतनी बड़ी रकम देने से सावलानी ने इनकार कर दिया, लेकिन विवाद थमने के बजाय और बढ़ता गया. लगातार बदनामी और धमकियों से परेशान होकर सावलानी ने 2 लाख 70 हजार रुपये देने पर सहमति जताई. इसके बाद भागचंदानी उन पर यह रकम देने के लिए दबाव बनाने लगा. हालांकि, भागचंदानी द्वारा अन्य व्यापारियों से भी वसूली करने का पता चलने पर सावलानी ने रकम देने में असमर्थता जताई. , उन्होंने विवाद खत्म करने और अपना पीछा छुड़ाने के इरादे से 11 लाख रुपये दिए. इसके बावजूद उन्हें बदनाम करने की धमकियां जारी रहीं।

फर्जी शिकायत और कारोबार बंद कराने की धमकी का आरोप

भागचंदानी ने सावलानी के खिलाफ एक्साइज विभाग में भी कथित तौर पर झूठी शिकायत की. उन्हें कारोबार बंद कराने की धमकी दी. लगातार मिल रही धमकियों और भागचंदानी के खिलाफ सामने आ रहे अन्य मामलों को देखते हुए सावलानी ने आखिरकार तहसील पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने जांच के बाद भागचंदानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 308(3), 351(2), 356(2), 384, 506 तथा 500 के तहत मामला दर्ज किया है.

व्यापारियों में दहशत, कई पीड़ितों के सामने आने का दावा

शहर के व्यापारिक हलकों में भागचंदानी रैकेट चर्चा का केंद्र बना हुआ है. सूत्रों के अनुसार शहर में 100 से अधिक लोग भागचंदानी से पीड़ित है, जिनमें अधिकांश व्यापारी बताए जा रहे हैं. दीपावली के कारोबारी सीजन और पुलिस थानों के चक्कर काटने से बचने की वजह से कई पीड़ित अब तक सामने नहीं आए हैं. कुछ अन्य पीड़ितों के शिकायत दर्ज कराने के प्रयास करने की भी जानकारी दी गई है. भागचंदानी फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में है. दो दिन पहले पांचपावली थाने में सिविल कॉन्ट्रैक्टर संतोष कुमार सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद उसके साथियों के भूमिगत होने का पता चला है. पीड़ितों ने भागचंदानी के साथियों को भी जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. भागचंदानी और उसके कथित साथियों ने ब्लैकमेलिंग के जरिए संपत्ति अर्जित की है या नहीं, इसकी पुलिस जांच कर रही है. भागचंदानी के रैकेट में शहर के एक बड़े दैनिक के कर्मचारी भी लिप्त है. उनके उत्तर नागपुर के अपराधियों गहरे रिश्ते है. उनकी करतूत समय-समय पर सामने भी आई है.

#नागपुर#भागचंदानीकेस#PT24#BhagchandaniCase#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे