मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:31 IST
PT24 खास खबर सबसे पहले PT24 पर, 23 सित | 18:43

एफआईआर होने पर भी कुख्यात प्रमोद भागचंदानी ने धमकाया

पांचपावली थाने में दूसरा मामला भी दर्ज, साथियों की जड़े खोदने में जूटी पुलिस

नागपुर.

आरटीआई एक्ट के तहत जानकारी हासिल करके ब्लैकमेल करनेवाले कुख्यात प्रमोद भागचंदानी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद भी आसीनगर जोन कार्यालय में जाकर पीड़ित कर निरीक्षक को जातिसूचना गालियां देकर धमकाया था. कर निरीक्षक की शिकायत के आधार पर पांचपावली पुलिस ने भागचंदानी के खिलाफ पून: एट्रासिटी का मामला दर्ज किया है.

पांचपावली पुलिस ने 20 सितंबर को भागचंदानी के खिलाफ एट्रासिटी, हफ्ता वसूली, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, धमकाने आदि का मामला दर्ज किया था. इसके बाद भी 21 सितंबर की दोपहर 3 से 3.30 बजे के दौरान भागचंदानी पीड़ित सूरज स्वामी के आसी नगर जोन कार्यालय में आया. उसने स्वामी को गालियां और जाति सूचक शब्द बोलकर फरार हो गया. इस घटना से स्वामी दहशत में आ गए. उन्होंने 22 सितंबर को पांचपावली थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने एट्रासिटी और धमकाने का नया मामला दर्ज किया है. भागचंदानी को पहले प्रकरण में अंतरित जमानत मिली हुई है. भागचंदानी 2004 से ब्लैकमेलिंग में लिप्त है. वह आरटीआई के तह नागरिकों की जानकारी हासिल करता है. इसके बाद मनपा, एनआईटी, पुलिस तथा दूसरे विभागों में शिकायत करता है. इस शिकायत के आधार पर संबंधित विभाग नागरिकों को नोटिस जारी करता है. उस नोटिस में भागचंदानी द्वारा शिकायत करने का उल्लेख होता है. सरकारी नोटिस में ही भागचंदानी का नाम होने से नागरिक भयभीत हो जाते है. जिसके बाद भागचंदानी नागरिकों से उगाही करता है. जरीपटका, इतवारी और महाल के कई व्यापारी भागचंदानी के पीड़ित है.

भागचंदानी को 2009 में सबसे पहले शहर के एक ख्यात चिकित्सक को आयकर अधिकारी बनकर 10 लाख रुपए की उगाही करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद भी उसके खिलाफ हफ्ता वसूली के मामले दर्ज किए गए. ताजा मामले दर्ज होने से भागचंदानी के कई पीड़ित सामने आने की उम्मीद है. भागचंदानी के रैकेट में ब्लैकमेल में लिप्त युट्यूबर्स भी शामिल है. उनके नाम की धौंस देकर भागचंदानी हफ्ता वसूली करता है. इन यूट्यूबर्स के खिलाफ भी मामले दर्ज है. भागचंदानी के अपराधिक रिकार्ड को देखते हुए उसके रैकेट के खिलाफ मकोका जैसी सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की जा रही है. पुलिस भागचंदानी और उसके रैकेट में शामिल लोगों की जड़े खोद रही है. पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल ने पुलिस अधिकारियों को भागचंदानी और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है. जोन तीन के डीसीपी राहुल मदने ने पीड़ितों से शिकायत दर्ज कराने सामने आने की अपिल की है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे