फटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास फोन पर लगा रखा है? स्क्रीन को हो सकता है नुकसान
फटे या टूटे टेम्पर्ड ग्लास के साथ फोन चलाना स्क्रीन की सुरक्षा घटाता है, उंगलियों को चोट पहुंचा सकता है और टचस्क्रीन पर भी असर डाल सकता है।
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
स्मार्टफोन आज हर किसी के लिए सबसे जरूरी डिवाइस है। उसके अलग-अलग फीचर्स की वजह से हमारे कई काम आसानी से हो जाते हैं। फोन का सबसे अहम हिस्सा उसकी स्क्रीन होती है। स्क्रीन पर स्क्रैच न पड़ें और वह टूटे नहीं, इसके लिए बहुत से लोग फोन पर टेम्पर्ड ग्लास लगाते हैं।
कभी फोन हाथ से गिर जाता है या किसी नुकीली चीज से टकरा जाता है, तो टेम्पर्ड ग्लास में क्रैक आ सकता है या वह टूट भी सकता है। इसके बाद भी कुछ लोग उसी ग्लास के साथ फोन चलाते रहते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो वक्त रहते संभल जाइए, क्योंकि टूटे हुए टेम्पर्ड ग्लास से फोन की स्क्रीन की सुरक्षा पर असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि इसका स्मार्टफोन पर क्या असर हो सकता है।
पहली बात, स्क्रीन की सुरक्षा कम हो जाती है। टेम्पर्ड ग्लास का मुख्य काम मोबाइल के डिस्प्ले को स्क्रैच और झटकों से बचाना है। जब ग्लास में तड़ा पड़ जाता है, तो उसकी मजबूती घटने लगती है। ऐसे में फोन दोबारा गिरे या उसे जोर का झटका लगे, तो डिस्प्ले को नुकसान पहुंच सकता है। टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास कुछ हद तक सुरक्षा दे सकता है, लेकिन पहले जितनी सुरक्षा की गारंटी वह नहीं दे सकता। इसलिए टूटे हुए टेम्पर्ड ग्लास का इस्तेमाल करने से बचें।
दूसरा बड़ा नुकसान काँच के तुकड़ों का है। टूटे हुए टेम्पर्ड ग्लास की किनारें तीखी हो जाती हैं और बाहर निकल आती हैं। अगर ग्लास से काँच के छोटे टुकड़े बाहर आ जाएं, तो फोन चलाते वक्त वे आपकी उंगलियों में लग सकते हैं और आपको चोट पहुंच सकती है।
तीसरी बात, टचस्क्रीन पर भी असर पड़ सकता है। टूटे टेम्पर्ड ग्लास से सिर्फ स्क्रीन की सुरक्षा ही कम नहीं होती, बल्कि मोबाइल की टचस्क्रीन पर भी असर हो सकता है। अगर टेम्पर्ड ग्लास का कोई हिस्सा निकल गया हो या वह डिस्प्ले पर दबाव डाल रहा हो, तो टचस्क्रीन चलाने में दिक्कत आ सकती है। इससे स्क्रीन का टच रिस्पॉन्स खराब हो सकता है।
अगर स्क्रीन पर लाइनें दिख रही हों, या डिस्प्ले में कोई और समस्या हो, तो फोन को चेक करवा लीजिए। टूटे हुए टेम्पर्ड ग्लास के इस्तेमाल से आपके फोन को नुकसान हो सकता है, इसलिए हमेशा अच्छा टेम्पर्ड ग्लास ही लगाइए। इससे फोन की सुरक्षा बढ़ती है।