सोम‌वार, 19 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
13:14 IST

टेक्नो ने भारत में उतारा Spark 50S 5G, कीमत 19,999 रुपये से शुरू

टेक्नो ने भारत में नया स्मार्टफोन Tecno Spark 50S 5G लाँच किया है। इसकी शुरुआती कीमत 20 हजार रुपये से कम है और बिक्री 20 अक्टूबर से शुरू होगी।

टेक्नो ने भारत में उतारा Spark 50S 5G, कीमत 19,999 रुपये से शुरू तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

स्मार्टफोन कंपनी टेक्नो ने भारत में अपना नया डिवाइस Tecno Spark 50S 5G लाँच कर दिया है। यह फोन हाल ही में लाँच हुई Tecno Spark 50 5G लाइनअप में शामिल होगा। फोन की बिक्री 20 अक्टूबर से शुरू होगी।

कंपनी ने इसे दो रंगों में उतारा है, बरगंडी रेड और ब्रीज ब्लू। साथ ही दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट रखे गए हैं। फोन की शुरुआती कीमत 20 हजार रुपये से कम है। अगर आप बजट फ्रेंडली सेगमेंट में फोन ढूंढ रहे हैं, तो टेक्नो स्पार्क 50एस 5G एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

अब कीमत की बात करें। भारत में यह फोन 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट में आया है। 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB + 128GB वेरिएंट 22,999 रुपये का है। 20 अक्टूबर से यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर बिकना शुरू होगा।

टेक्नो स्पार्क 50एस 5G एक डुअल-सिम फोन है और इसे एंड्रॉइड 16 के साथ लाँच किया गया है। इसमें 6.78-इंच की एलसीडी टचस्क्रीन दी गई है। डिस्प्ले का रेजोल्यूशन एचडी+ (720 x 1,600 पिक्सेल) है और रिफ्रेश रेट 120Hz तक जाता है। इसमें 260 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी भी मिलेगी।

फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट लगा है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 2.0GHz पर चलने वाले छह एफिशिएंसी कोर हैं और 2.5GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड देने वाले दो परफॉर्मेंस कोर हैं। इसके अलावा फोन मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आया है।

फोन को लेकर दावा किया गया है कि यह 1.5 मीटर तक की ड्रॉप रेजिस्टेंस देता है। पानी और धूल से बचाव के लिए इसमें IP64-रेटेड बिल्ड मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन 20 सेमी तक की गहराई पर 5 मिनट तक पानी में रहने पर भी सुरक्षित रह सकता है।

कैमरे की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में एलईडी फ्लैश के साथ 50-मेगापिक्सेल का सिंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी दी गई है।

कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, वायफाय, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और जीपीएस सपोर्ट शामिल है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे