मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:54 IST

पावर बैंक क्यों फट सकता है, जानिए वजहें और बचाव के तरीके

पावर बैंक में ब्लास्ट के पीछे लोकल बैटरी, धूप, ओवरचार्जिंग और खराब केबल जैसी वजहें बताई गई हैं।

पावर बैंक क्यों फट सकता है, जानिए वजहें और बचाव के तरीके
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

आज स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन गया है। कॉलिंग, मैसेजिंग, चैटिंग और फोटोग्राफी जैसे कई काम फोन से ही आसानी से हो जाते हैं। लेकिन पूरे दिन फोन चलाना हो तो उसकी चार्जिंग बनी रहना बहुत जरूरी है। इसी वजह से कई लोग पावर बैंक इस्तेमाल करते हैं और सफर में उसे साथ रखते हैं।

पर क्या आपको पता है कि पावर बैंक की सही देखभाल न की जाए तो उसमें ब्लास्ट हो सकता है? इसलिए पावर बैंक खरीदते वक्त और इस्तेमाल करते वक्त कुछ बातें याद रखना बेहद जरूरी है।

पहली बात, लोकल और सस्ता पावर बैंक खरीदना। अक्सर लोग पैसे बचाने के लिए ऐसे पावर बैंक ले लेते हैं। इन गैजेट्स में लगी बैटरी की क्वालिटी बहुत खराब होती है। साथ ही इनमें ठीक से सर्किट प्रोटेक्शन भी नहीं मिलता। ऐसे में पावर बैंक में ओवरलोड होने, गरम होने और शॉर्ट सर्किट होने का डर रहता है। कई बार इन्हीं वजहों से स्मार्टफोन में भी ब्लास्ट हो सकता है। इसलिए हमेशा भरोसेमंद और अच्छी कंपनी का पावर बैंक खरीदें। इसके लिए भले ही ज्यादा पैसे देने पड़ें, पर इस्तेमाल करते वक्त आप सुरक्षित रह सकते हैं।

दूसरी बात, धूप में पावर बैंक रखना। बहुत से लोग अनजाने में पावर बैंक गलत जगह रख देते हैं, जैसे गाड़ी का डैशबोर्ड। जल्दबाजी में या बिना ध्यान दिए हम उसे कार के डैशबोर्ड पर या ऐसी जगह रख देते हैं जहां सीधी धूप आती है। गर्मियों में गाड़ी का तापमान बढ़ जाता है, जिससे धूप में रखा पावर बैंक और ज्यादा गरम हो जाता है। अगर लिथियम-आयन बैटरी की तापमान सहने की क्षमता खत्म हो जाए, तो उसमें ब्लास्ट हो सकता है।

इसके अलावा कई लोग पावर बैंक को चार्जिंग पर लगाकर उसी वक्त उससे अपना फोन भी चार्ज करते हैं। फिर फोन पर भारी गेमिंग या वीडियो स्ट्रीमिंग भी करते हैं। इससे गैजेट्स पर दबाव पड़ता है और उनमें गर्मी बढ़ सकती है। इस वजह से गैजेट्स में ब्लास्ट का खतरा रहता है।

तीसरी बात, पावर बैंक को बहुत देर तक चार्ज करना। पावर बैंक चार्ज करने के लिए लोकल एडाप्टर इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है। चार्ज होने के बाद भी उसे काफी देर तक प्लग में लगा छोड़ना सुरक्षित नहीं है। हर पावर बैंक एक खास एम्पीरेज और वोल्टेज रेटिंग के साथ आता है। फिर भी लोग अक्सर उसे रात भर चार्जिंग पर लगा देते हैं और फोन के लिए बना कोई भी फास्ट चार्जर इस्तेमाल कर लेते हैं।

जब पावर बैंक पूरी तरह चार्ज हो जाता है, उसके बाद उसमें करंट आ सकता है। ओवरचार्जिंग से पावर बैंक की बैटरी फूल सकती है और ब्लास्ट हो सकता है। इसके साथ ही गलत या डैमेज केबल से पावर बैंक चार्ज करने पर भी ब्लास्ट हो सकता है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे