बुधवार, 16 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
23:26 IST

रूम फ्रेशनर रोज इस्तेमाल कर रहे हैं? सेहत को हो सकता है यह नुकसान

घर, ऑफिस या कार में खुशबू के लिए रोज इस्तेमाल होने वाला रूम फ्रेशनर सांस लेने में दिक्कत और सिरदर्द जैसी परेशानियां भी ला सकता है, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका।

रूम फ्रेशनर रोज इस्तेमाल कर रहे हैं? सेहत को हो सकता है यह नुकसान तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

घर हो या ऑफिस, या फिर कार के अंदर, अच्छी खुशबू के लिए ज्यादातर लोग रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं। इसकी खुशबू मन को सुकून देती है और माहौल को खुशनुमा बना देती है। आसपास अच्छी खुशबू फैली हो तो काम में भी मन लगता है। गंदी बदबू या दुर्गंध हटाने के लिए भी लोग इसे अक्सर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि यही रूम फ्रेशनर सेहत से जुड़ी कई दिक्कतें भी खड़ी कर सकता है। खासकर बंद कमरे में इसका ज्यादा इस्तेमाल सांस लेने में तकलीफ पैदा कर सकता है, जिससे इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। यही वजह है कि रूम फ्रेशनर यूज करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

रूम फ्रेशनर के अंदर खुशबू देने वाले कुछ केमिकल तत्व होते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। जैसे वोलैटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स (VOCs), जो हवा को ताजा बनाते हैं, और डाइक्लोरोबेंजीन जैसे दूसरे रसायन। स्प्रे करने के बाद रूम फ्रेशनर के ये कण कुछ देर तक हवा में तैरते रहते हैं और फिर सांस लेते वक्त नाक के रास्ते शरीर के अंदर चले जाते हैं। इसका असर हर व्यक्ति पर अलग-अलग हो सकता है। ज्यादा मात्रा में इसके संपर्क में आने से आंख, नाक और गले में जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को सिरदर्द, चक्कर आना और बेचैनी जैसी परेशानियां भी महसूस हो सकती हैं। साथ ही छोटे बच्चों, बुजुर्गों और जिन्हें पहले से सांस से जुड़ी दिक्कत है, उन्हें रूम फ्रेशनर से ज्यादा परेशानी हो सकती है।

रूम फ्रेशनर का ज्यादा इस्तेमाल सांस से जुड़ी समस्याओं को और बढ़ाने का काम करता है। जिन लोगों को पहले से दमा या इंफेक्शन की तकलीफ है, उनके लिए रूम फ्रेशनर की खुशबू खांसी, छाती में जकड़न और सांस लेने में दिक्कत को बढ़ा सकती है। कमरे में स्प्रे करने के तुरंत बाद उसी जगह ज्यादा देर रुकना सही नहीं माना जाता। खासकर छोटे कमरों में इस स्प्रे का इस्तेमाल थोड़ा कम ही करना चाहिए। रूम फ्रेशनर यूज करने के बाद कमरे की खिड़की खुली रखें ताकि बाहर की हवा अंदर आए और कमरे में हवा का आना-जाना बना रहे।

रूम फ्रेशनर इस्तेमाल करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसे चेहरे, आंखों या त्वचा पर सीधे स्प्रे नहीं करना चाहिए। खाना बनाने वाली जगह पर भी इसका इस्तेमाल टालना चाहिए। और अगर रूम फ्रेशनर के इस्तेमाल से लगातार खांसी की दिक्कत महसूस हो रही हो, तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर देना चाहिए।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे