गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

दिवाली से पहले पुराने सोफे को बिना खर्च नया जैसा चमकाने के आसान घरेलू तरीके

दिवाली से पहले पुराने सोफे को बिना खर्च नया जैसा चमकाने के आसान घरेलू तरीके तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
PT24 टीम

चाय-कॉफी के दाग, बदबू और धूल से बेरंग हुआ सोफा बेकिंग सोडा, ब्रश और नए कुशन कवर से फिर फ्रेश दिख सकता है।

दिवाली आते ही घर की सफाई शुरू हो जाती है, लेकिन रोज के इस्तेमाल और धूल की वजह से सोफे की चमक अक्सर फीकी पड़ जाती है। पुराना और मैला सोफा पूरे हॉल का लुक बिगाड़ देता है। इसके लिए नया सोफा खरीदने पर हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान उपायों से आपका पुराना सोफा फिर नया और आकर्षक दिख सकता है।

सबसे पहले सोफे की धूल और कचरा निकालिए। इसके लिए वैक्यूम क्लीनर की मदद से कोनों में और कुशन के नीचे जमी धूल और छोटे-छोटे टुकड़े पूरी तरह साफ कर दीजिए। अगर घर में वैक्यूम क्लीनर नहीं है, तो मुलायम ब्रश से हल्के हाथ से धूल झाड़ी जा सकती है।

हर सोफे का फैब्रिक अलग होता है, इसलिए सफाई भी उसी के हिसाब से करनी चाहिए। फैब्रिक वाले सोफे को गुनगुने पानी में थोड़ा लिक्विड सोप मिलाकर मुलायम कपड़े से पोंछ लें। लेदर के सोफे को हल्के गीले कपड़े से पोंछिए और उसके बाद उस पर लेदर कंडीशनर लगाइए। वेलवेट के सोफे में फैब्रिक की बनावट खराब न हो, इसलिए उसे सूखे या मुलायम ब्रश से हल्के हाथ से साफ करना चाहिए।

अगर सोफे पर चाय, कॉफी या खाने का दाग लग गया हो, तो उस पर बेकिंग सोडा पाउडर डाल दीजिए। थोड़ी देर बाद गीले कपड़े से उसे साफ कर लें। दाग को रगड़ने के बजाय हल्के हाथ से दबाकर एक्स्ट्रा लिक्विड सोख लीजिए, ताकि दाग और न फैले।

घर में सीलन हो या सोफा रोज इस्तेमाल होता हो, तो उसमें से अक्सर अजीब सी बदबू आने लगती है। इसे दूर करने के लिए सोफे पर हल्का सा बेकिंग सोडा पाउडर छिड़ककर 20 से 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दीजिए। फिर वैक्यूम क्लीनर से साफ कर लें। इससे सोफा पूरी तरह फ्रेश लगेगा।

नया लुक देने के लिए कुशन और कवर भी बदले जा सकते हैं। अगर सोफे के कुशन कवर निकाले जा सकते हैं, तो उन्हें अच्छी तरह धोकर सुखा लीजिए। बजट में रहकर नया लुक चाहिए, तो गहरे या फेस्टिव रंगों के नए कुशन कवर इस्तेमाल कीजिए।

आखिर में, सफाई और सजावट पूरी होने के बाद सोफे पर आकर्षक थ्रो और मैचिंग कुशन करीने से रख दीजिए। इससे आपके लिविंग रूम की शोभा बढ़ेगी और पुराना सोफा बिल्कुल नया दिखने लगेगा।

#नागपुर#PT24#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे