गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

ओवरटेक में गई इंजीनिरिंग छात्र की जान

ओवरटेक में गई इंजीनिरिंग छात्र की जान
जुर्म PT24 टीम

साथी भी हुआ जख्मी, गोरेवाड़ा जू के पास हादसा

नागपुर.

रफ्तार और सड़क पर एक पल की चूक ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया. गोरेवाड़ा जू के गेट के पास कार को ओवरटेक करने के प्रयास में मोपेड का संतुलन बिगड़ा और उस पर सवार दो छात्र सड़क पर जा गिरे. हादसा इतना गंभीर था कि 19 वर्षीय बीटेक छात्र युवराज मोहाड़ीकर की मौत हो गई जबकि उसका साथी आशीष पटेल गंभीर जख्मी हो गया. आशीष का उपचार चल रहा है. कॉलेज से घर लौट रहे दो दोस्तों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में उनका सामना ऐसे दर्दनाक हादसे से होगा.

गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 4.15 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ. मृतक दहेगांव निवासी 19 वर्षीय युवराज राजेंद्र मोहाड़ीकर काटोल मार्ग स्थित गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीटेक का छात्र था. गुरुवार को युवराज अपने सहपाठी, जरीपटका निवासी 19 वर्षीय आशीष पटेल के साथ मोपेड से कॉलेज से घर लौट रहा था. लेकिन, गोरेवाड़ा जू के गेट के पास एक कार को ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान उनकी मोपेड का संतुलन बिगड़ गया. अचानक ब्रेक लगाने से मोपेड बेकाबू हो गई और दोनों छात्र सड़क पर गिर पड़े. इस हादसे में युवराज के सिर पर गंभीर चोट आई। चोट इतनी घातक साबित हुई कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही गिट्टीखदान पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कर युवराज के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है. कार को ओवरटेक करने की कोशिश, अचानक ब्रेक लगने और मोपेड का संतुलन बिगड़ने की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे