बच्चा न होने पर पति के ताने, अनिरुद्धाचार्य महाराज के सामने छलका महिला का दर्द
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
अनिरुद्धाचार्य महाराज की सभा में पहुंची एक महिला ने बताया कि बच्चा न होने से पति उस पर चिढ़ते हैं और ताने मारते हैं।
कई जोड़ों को शादी के बाद बच्चा नहीं चाहिए होता, तो कुछ को बच्चा होता ही नहीं। ऐसे में अगर किसी औरत को दुख की इस घड़ी में पति का साथ मिलने के बजाय रोज ताने सुनने पड़ें और सब कुछ चुपचाप सहना पड़े, तो इससे बुरा कुछ नहीं। ऐसी ही हालत से गुजर रही एक महिला ने अपना दर्द अनिरुद्धाचार्य महाराज के सामने रखा है। महाराज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ऐसे हालात में लोगों को सलाह देते नजर आते हैं।
अनिरुद्धाचार्य महाराज की सभा में यह दुखी महिला पहुंची थी और उसने सबके सामने अपनी तकलीफ बताई। उसने कहा, "मुझे बच्चा नहीं है और इसी वजह से मेरे पति मुझ पर हमेशा चिढ़े रहते हैं और मुझे ताने मारते हैं।" इस पर महाराज ने जवाब दिया, "मैं हूं तेरा बेटा।" महिला ने कहा कि यह बात वह समझती है, फिर भी उसका मन दुखी है।
महिला ने आगे बताया कि 2021 में उसने IVF करवाया था और उस वक्त वह गर्भवती भी थी। लेकिन तब कोविड का बुरा दौर चल रहा था और इसी बीच उसके बच्चे की मौत हो गई। उसने कहा, "कमी तो मुझ में ही है। अब तो मेरा मेनोपॉज भी शुरू हो गया है।"
महिला ने महाराज से यह भी कहा, "महाराज, आपने मुझे समझाया था कि जिनके बच्चा नहीं होता, उनके लिए भगवान कुछ अच्छा ही कर रहे होते हैं, जैसे मीराबाई को भी बच्चा नहीं था। आपकी बताई बातें मैं समझ सकती हूं, पर मेरे पति नहीं समझते। इसी वजह से वो मुझसे दूर रहते हैं।" यह सुनकर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा, "पति को लेकर आ, मैं उसे समझाऊंगा।"
इस किस्से को देखें तो साफ होता है कि बच्चा न होने या गर्भ न ठहरने की वजह से कई जोड़ों में तनाव और झगड़े होते हैं। अक्सर ऐसे में पति और पत्नी एक-दूसरे को दोष देने लगते हैं, और इससे रिश्ते में बहुत दूरी आने लगती है। ऐसे वक्त में एक-दूसरे को समझना बहुत जरूरी है, और मुश्किल दौर में एक-दूसरे का साथ देने की जरूरत होती है।
बच्चा होगा या नहीं, यह यकीनन हमारे हाथ में नहीं है। लेकिन एक-दूसरे को समझना और साथ निभाना हमारे हाथ में जरूर है। बच्चा होना ही जिंदगी की सार्थकता नहीं है, असल बात रिश्ते को टिकाए रखना है। परिवार का मतलब क्या है और उसे कैसे संभालना है, इस लिहाज से यह पूरा वाकया आंखें खोलने वाला है।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।