सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 114 | Moderate 08:42 IST

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से पहले मुंबई में महीने भर घूमे तीनों शूटर, सितारों के घरों की रेकी की

पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों आरोपी करीब एक महीने तक ऑटो और टैक्सी से बांद्रा, जुहू, यारी रोड और वर्सोवा में सितारों के घरों की सुरक्षा देखते रहे।

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की जांच में कई नई बातें सामने आई हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों हमलावर करीब एक महीने तक मुंबई के अलग-अलग इलाकों में ऑटो और टैक्सी से घूमते रहे और बॉलीवुड सितारों के घरों की रेकी करते रहे। वे बांद्रा, जुहू, यारी रोड और वर्सोवा जैसे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था देख रहे थे। टाइगर श्रॉफ की रेकी के लिए वे जुहू के ग्राउंड पर भी पहुंचे थे।

तीनों मुख्य आरोपियों ने ऑटो और टैक्सी वालों से कहा था कि वे मुंबई घूमने आए हैं और उन्हें फिल्मी सितारों के घर देखने हैं। कुछ बड़े सेलेब्स के घर जाकर उन्होंने वहां की सुरक्षा का जायजा लिया। घरों के सामने फोटो खिंचवाई और वीडियो भी बनाए। ये फोटो और वीडियो टेलीग्राम के जरिए गैंगस्टर अनिल पंडित तक पहुंचाए गए।

जानकारी के मुताबिक एक ऑटो-रिक्शा वाले से उन्हें पता चला कि टाइगर श्रॉफ हर रविवार को फुटबॉल खेलने जुहू के ग्राउंड पर आते हैं। इसके बाद तीनों 11 अक्टूबर को उस ग्राउंड पर गए, लेकिन वहां जाकर पता चला कि टाइगर उस दिन नहीं आए थे। फिर वे अगले रविवार, 18 अक्टूबर को दोबारा गए और इस बार हथियारों के साथ गए।

बताया जा रहा है कि 11 अक्टूबर को इन तीनों के पास कोई हथियार नहीं था। विदेशी और देशी पिस्टल उनके पास 17 अक्टूबर को आई, जब बबीता और राधा नाम की लड़कियां दिल्ली से मुंबई पहुंचीं। राधा और बबीता हथियारों को हरियाणा से मुंबई लाईं और हमलावर फूल सिंह, रेहान और ऋतिक तक पहुंचाया। इसके बाद दोनों वसई चली गईं और वहां से राजस्थान निकल गईं।

सूत्रों के मुताबिक जब रेहान, फूल सिंह और ऋतिक रेकी कर रहे थे, तब उनसे मिलने दो लोग और आए। दोनों हरियाणा से आए थे और चार दिन मुंबई में उनके साथ रहकर लौट गए। इनके नाम कुणाल और सुमित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इन्हें राधा और बबीता के साथ गिरफ्तार कर लिया है। कुणाल ने ही राधा और बबीता को इस काम में लगाया था। रेकी की फोटो और वीडियो पहले तीनों आरोपियों ने कुणाल को भेजे थे और कुणाल ने उन्हें गैंगस्टर अनिल पंडित तक पहुंचाया।

जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आरोपी ऋतिक ने जुहू के गिल्बर्ट हिल इलाके में एक मुस्लिम परिवार से छोटा कमरा किराए पर लिया था। बताया जा रहा है कि तीनों कुछ दिन इसी कमरे में रुके। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मकान मालिक परिवार और आसपास रहने वालों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं।

इलाके के लोगों ने पुलिस को बताया कि ऋतिक के पहले बड़े बाल थे, जो बाद में उसने मुंडवा लिए। उन्होंने यह भी बताया कि ऋतिक बैटरी वाली बाइक चलाता था और उसके साथ दो लड़के रहते थे। दोनों एकदम यंग और लंबे थे, किसी से बात नहीं करते थे और हमेशा बाहर ही रहते थे।

17 अक्टूबर को हथियार मिलने के बाद 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमले में एक विदेशी और एक देशी पिस्टल इस्तेमाल हुई। विदेशी पिस्टल कौन-सी थी, इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है। हमले के बाद तीनों शूटर जुहू पुष्पा पार्क से पीले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर अंधेरी स्टेशन पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक उन्होंने अंधेरी वेस्ट के पुलिस पार्किंग लॉट में बाइक खड़ी की और प्लेटफॉर्म नंबर 1 से सीढ़ियां चढ़कर प्लेटफॉर्म 4 पर गए। वहां से तीनों ने बोरीवली के लिए फास्ट लोकल पकड़ी। बोरीवली उतरकर टैक्सी से सूरत तक पहुंचे। सूरत से ट्रेन के जरिए जयपुर जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने तीनों को कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया।

अभी कोई अपडेट नहीं

खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे