सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 114 | Moderate 07:47 IST

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 7 और गिरफ्तार, महिलाओं से मंगवाए गए थे हथियार: मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया कि टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई फायरिंग के मामले में 7 और लोग पकड़े गए हैं। अब तक कुल 10 गिरफ्तारियां हुई हैं।

अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया कि 7 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक जांच अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन पूछताछ में जो बातें सामने आईं, उनके आधार पर ये गिरफ्तारियां हुईं। अब तक इस केस में कुल 10 लोग पकड़े जा चुके हैं, जिनमें 2 महिलाएं भी हैं।

पुलिस का कहना है कि टाइगर पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी के बाद जांच के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे। उन्हीं के सहारे 7 और आरोपियों तक पहुंचा गया। इनमें से 4 दिल्ली से और 3 हरियाणा से पकड़े गए हैं। पुलिस इन सबको मुंबई ला रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी।

फायरिंग की तैयारी के बारे में मुंबई पुलिस के DCP राजतिलक रोशन ने बताया कि 2 पुरुष आरोपी अमृतसर गए थे और वहां से हथियार लेकर आए। हथियार पहुंचाने के लिए 2 महिलाओं को कुरियर की तरह इस्तेमाल किया गया। एक आरोपी मुंबई आकर रुका था और उसने तीनों शूटर को लॉजिस्टिक सपोर्ट भी दिया।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली से पकड़े गए 2 आरोपियों ने हथियार पहुंचाने की बात कबूल की है। इनमें से एक पुरुष और एक महिला एक-दूसरे को जानते थे। दोनों महिलाएं छोटा-मोटा काम करती हैं और आपस में दोस्त भी हैं।

जिन हथियारों से फायरिंग हुई, उनके बारे में पुलिस ने कहा कि कौन सा हथियार इस्तेमाल हुआ, इस पर वह अभी कुछ नहीं कह सकती। पुलिस ने साफ किया कि अब तक कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। हालांकि जांच में यह बात सामने आई है कि इस मामले में इस्तेमाल हुए हथियार ट्रेन से मुंबई लाए गए थे। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई चेन की जांच कर रही है और यह भी देख रही है कि उन्हें लाने-ले जाने और इंतजाम करने में किस-किस की क्या भूमिका थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की प्रोफाइल सामने आ गई है। उन्हें एक लाख रुपये एडवांस में दिए गए थे, लेकिन यह रकम एक साथ नहीं, छोटी-छोटी किश्तों में दी गई। इसलिए पुलिस पैसों के लेन-देन की कड़ियां खंगाल रही है, ताकि पता चले कि रकम किसने मुहैया कराई और आरोपियों के बीच इसे कैसे बांटा गया।

शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने यह भी बताया कि दिल्ली में पकड़े गए चारों आरोपी एक-दूसरे को जानते हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि साजिश में किसकी क्या भूमिका थी और ये लोग कथित साजिश से कैसे जुड़े।

एक पुलिस अधिकारी ने उन अफवाहों पर भी बात की, जिनमें कहा जा रहा है कि इन शूटर्स के निशाने पर और भी फिल्मी कलाकार थे। अधिकारी ने कहा कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। उनके मुताबिक व्हाट्सऐप पर यह सब चल रहा है, लेकिन जांच प्राथमिक स्टेज पर है और पूछताछ भी शुरुआती दौर में है, इसलिए इस पर वे कुछ नहीं कहना चाहेंगे।

अभी कोई अपडेट नहीं

खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे