बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

वजन घटाना है तो नाश्ते में बनाएं पनीर स्प्रेड वाला हाय प्रोटीन सैंडविच

वजन घटाना है तो नाश्ते में बनाएं पनीर स्प्रेड वाला हाय प्रोटीन सैंडविच तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
सेहत PT24 टीम

घर पर बनने वाले हाय प्रोटीन सैंडविच की आसान रेसिपी, सामग्री और बनाने का तरीका।

वजन बढ़ने के डर से बहुत से लोग सुबह का नाश्ता ही छोड़ देते हैं। शरीर पर चढ़ी फालतू चर्बी घटाने के लिए खाने में बदलाव, महंगे सप्लिमेंट्स, घंटों की कसरत और गोलियों-दवाइयों तक कई चीजें आजमाई जाती हैं। लेकिन वजन घटाने की कोशिश गलत तरीके से की जाए तो उसका सीधा असर शरीर पर दिखने लगता है। इसलिए खाने में ऐसी चीजें रखना जरूरी बताया गया है, जो आसानी से पच जाएं।

इसी बात को ध्यान में रखकर आज हाय प्रोटीन सैंडविच की एक आसान रेसिपी पेश है। यह सैंडविच सिर्फ वजन घटाने वाले ही नहीं, बच्चे और घर के बाकी लोग भी खा सकते हैं। इसमें अलग-अलग सब्जियां डाली जाती हैं, जिनसे शरीर को खूब फायदा मिलता है और सेहत बेहतर होती है। बाजार में मिलने वाले मेयोनीज, टोमैटो केचअप या ढेर सारे चीज वाली क्रीम और सैंडविच स्प्रेड लाने के बजाय घर पर बना पनीर स्प्रेड शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद बताया गया है।

सामग्री के लिए आपको चाहिए पनीर, मल्टीग्रेन ब्रेड, लहसुन, चिली फ्लेक्स, नमक, काली मिर्च पाउडर, धनिया, दही, प्याज, गाजर, खीरा और शिमला मिर्च। इसके अलावा अपनी पसंद की दूसरी सब्जियां और तेल भी लगेगा।

बनाने की शुरुआत मिक्सर के जार से करें। उसमें पनीर के टुकड़े, लहसुन की कलियां, चिली फ्लेक्स, नमक, काली मिर्च पाउडर और ताजा दही डालें। स्वाद के हिसाब से नमक डालकर इन सबका पेस्ट बना लें। पेस्ट एकदम चिकना हो जाए तो उसे कटोरी में निकाल लें। यह सॉस आप दूसरी चीजों के साथ भी खा सकते हैं।

अब तैयार क्रीम में बारीक कटा प्याज, कद्दूकस की हुई गाजर, खीरा और शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को मल्टीग्रेन ब्रेड की एक स्लाइस पर बराबर फैलाएं और ऊपर से दूसरी स्लाइस रखकर सैंडविच तैयार करें। चाहें तो पसंद के मुताबिक इसमें चीज भी डाल सकते हैं।

आखिर में तवा गरम करें, उस पर सैंडविच रखें और किनारों से घी या तेल छोड़कर दोनों तरफ से कुरकुरा सेंक लें। इस तरह आसान तरीके से हाय प्रोटीन सैंडविच तैयार है। यह सैंडविच बच्चों से लेकर घर के सभी लोगों को बहुत पसंद आएगा।

#नागपुर#सेहत#PT24#Health#Nagpur

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे