मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:59 IST

रोज के नाश्ते में ट्राई करें पालक-बेसन चीला, सेहत के साथ स्वाद भी दमदार

रोज सुबह नाश्ते में क्या बनाएं, यह सवाल अक्सर परेशान करता है। पोहा, उपमा या इडली खाकर बोर हो गए हैं तो झटपट बनने वाला पालक-बेसन चीला ट्राई करें, जो टेस्टी भी है और सेहत के लिए भी फायदेमंद।

रोज के नाश्ते में ट्राई करें पालक-बेसन चीला, सेहत के साथ स्वाद भी दमदार
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

रोज सुबह नाश्ते में कुछ नया क्या बनाया जाए, यह सवाल लगभग हर घर में उठता है। पोहा, उपमा या इडली जैसी वही रोज की डिशेज खाकर मन ऊब जाता है। ऐसे में अगर सुबह की भागदौड़ में जल्दी बनने वाला और पेट भरने वाला नाश्ता चाहिए तो पालक-बेसन का चीला एक बढ़िया ऑप्शन है। घर में आसानी से मिलने वाले पालक से यह चीला कम टाइम में और बड़ी आसान तरीके से तैयार हो जाता है। स्वाद अच्छा होने की वजह से यह नाश्ता बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी पसंद आ सकता है। पालक डालने से इस डिश में पोषक तत्व भी शामिल हो जाते हैं। ताजे हरे पालक का स्वाद और मसालों का तड़का इसका टेस्ट और बढ़ा देते हैं।

पालक का चीला बनाने के लिए पालक की पत्तियां, एक कप बेसन, दो चम्मच चावल का आटा या सूजी, एक चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, एक बारीक कटा हुआ प्याज, आधा चम्मच अजवाइन, चुटकीभर हींग, हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक, जरूरत के हिसाब से पानी और तेल या घी लगेगा।

चीला बनाने के लिए सबसे पहले पालक की पत्तियों को साफ पानी से दो से तीन बार धो लें। इस पर लगी मिट्टी या धूल पूरी तरह निकल जाने के बाद पालक को बारीक काट लें। एक बर्तन में बेसन और सूजी या चावल का आटा लें। इसमें अदरक-मिर्च का पेस्ट, प्याज, अजवाइन, हींग, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें। अब इसमें कटा हुआ पालक डालकर सारी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए ऐसा घोल तैयार करें जो गाढ़ा हो, लेकिन आसानी से फैल सके।

इसके बाद तवे को गरम करके उस पर थोड़ा तेल या घी लगाएं। तैयार घोल को तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं। चीले के किनारों पर थोड़ा तेल या घी डालें और मीडियम आंच पर सेकें। एक तरफ सुनहरी और कुरकुरी हो जाए तो चीले को सावधानी से पलट दें। दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेक लें। इसी तरह बचे हुए घोल से बाकी चीले भी बना लें। गरमागरम पालक का चीला हरी चटनी, दही या अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे