शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

प्रयागराज के नवाबगंज में घर के नीचे गड़े तीन ड्रम से नोट मिले, 60 करोड़ का अनुमान

प्रयागराज के नवाबगंज में घर के नीचे गड़े तीन ड्रम से नोट मिले, 60 करोड़ का अनुमान तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
PT24 टीम

नवाबगंज के बरईपुर गांव में मकान के नीचे पुराने तरीके से दबाए गए 500 रुपये के नोटों से भरे तीन ड्रम मिले हैं। पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है।

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड, यानी 'नीला ड्रम केस', ने पूरे देश में हलचल मचा दी थी। अब उत्तर प्रदेश में एक और नीला ड्रम चर्चा में है, लेकिन इस बार उसमें लाश नहीं, करोड़ों रुपये मिले हैं।

प्रयागराज के नवाबगंज के बरईपुर गांव में एक मकान के नीचे जमीन में गड़े तीन ड्रम मिले। तीनों ड्रम 500 रुपये के नोटों से भरे थे। अब तक पुलिस ने 4 करोड़ रुपये अपने कब्जे में लिए हैं, जबकि पूरी रकम करीब 60 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस एक आपराधिक मामले के आरोपी राकेश यादव को गिरफ्तार करने और माल जब्त करने के लिए प्रयागराज में नवाबगंज थाना इलाके के बरई रामनगर गांव पहुंची थी। उसी दौरान यह पैसा सामने आया।

गांव के लोगों का कहना है कि राजेश यादव का भाई बबलू यादव कई साल से पुणे में रहता था। 2020 में कोरोना के दौरान लॉकडाउन लगा तो वह गांव लौट आया। उसके साथ उसके दो साले और एक साढ़ू भी आए थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब्त की गई रकम इन्हीं लोगों के जरिए लाई गई, ऐसा बताया जा रहा है।

गंगानगर के डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनके मुताबिक, आरोपी राजेश यादव और राकेश यादव को चोरी करते हुए गिरफ्तार किया गया। रुपयों से भरे नीले ड्रम भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस की यह छापेमारी वीडियोग्राफी के साथ की गई।

पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है। यह पैसा आखिर कहां से आया और इसे घर में छिपाकर क्यों रखा गया, यह अभी साफ नहीं हुआ है। जिन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ चल रही है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

#नागपुर#PT24#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे