शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

'बाप तो बाप रहेगा' पर बवाल!

'बाप तो बाप रहेगा' पर बवाल! तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 टीम

20 हजार की उधारी ने कराया खूनी खेल, डीजे की धुन पर चाकू-डंडे चले, दंपति सहित तीन जख्मी

नागपुर.

उधारी के महज 20 हजार रुपये... डीजे पर बजता गाना बाप तो बाप रहेगा... से आग भड़की कि देखते ही देखते बस्ती का माहौल खूनी संघर्ष में बदल गया. गाने की धुन के बीच शुरू हुई तकरार में चाकू और डंडे निकल आए. चाकू के वार से डीजे संचालक का गला और गाल लहूलुहान हो गए, जबकि उसकी पत्नी समेत दूसरे पक्ष का युवक भी घायल हो गया. इमामबाड़ा थाना क्षेत्र के हजारेवाडी में हुई इस घटना ने बस्ती में तनाव पैदा कर दिया. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं.

छह महीने से अटके थे 20 हजार, काम पर आना भी किया बंद!

पुलिस के अनुसार हजारेवाड़ी निवासी 37 वर्षीय निकलेस कटारे डीजे का व्यवसाय करते हैं. उनकी ही बस्ती में रहने वाला नेहाल उके उनके पास काम करता था. करीब छह महीने पहले निकलेस ने नेहाल को 20 हजार रुपये उधार दिए थे. जब निकलेस ने अपने पैसे वापस मांगे तो नेहाल टालमटोल करने लगा. इतना ही नहीं, उसने काम पर आना भी बंद कर दिया. उधारी की रकम को लेकर दोनों के बीच पहले से ही खटास थी.

गाने के बोल बने आग में घी!

28 अक्टूबर की रात निकलेस कटारे अपने दोस्तों के साथ घर की छत पर भोजन कर रहे थे. दूसरी ओर, नेहाल भी अपने दोस्तों के साथ छत पर पार्टी कर रहा था. नेहाल की पार्टी में डीजे पर 'बाप तो बाप रहेगा, जलने वालों को जलने दे' गाना गूंज रहा था. नेहाल निकलेस की ओर देखकर सीटी भी बजाने लगा. पहले से उधारी को लेकर चल रही तनातनी के बीच निकलेस को यह हरकत नागवार गुजरी. निकलेस ने फोन लगाकर नेहाल को फटकार लगाई. बस, यहीं से विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया. फोन पर हुई कहासुनी के बाद मामला शांत होने के बजाय और भड़क गया. कुछ ही देर बाद नेहाल, सुजाता उके और भाग्यश्री उके के साथ निकलेस के घर पहुंचा. उन्होंने गालियां देकर निकलेस की पत्नी पर लाठी से हमला कर दिया गया. पत्नी को पिटता देख निकलेस और उनके दोस्त बीच-बचाव करने दौड़े. इसी दौरान नेहाल ने चाकू निकालकर निकलेस पर हमला कर दिया. गले, गाल और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार होने से निकलेस गंभीर रूप से घायल हो गए. अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उनकी पत्नी भी मारपीट में घायल हो गईं. निकलेस और उनके एक मित्र ने भी नेहाल पर हमला कर दिया. डंडे से की गई पिटाई में नेहाल भी घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इमामवाडा पुलिस ने निकलेस कटारे की शिकायत पर नेहाल, सुजाता और भाग्यश्री के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, भाग्यश्री की शिकायत पर निकलेस और उनके एक मित्र के खिलाफ हमले का मामला दर्ज किया गया है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे