घुटने के दर्द में लगा 1.40 लाख का चूना!
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
वृद्ध को इलाज का झांसा देकर ठगी, फर्जी डॉक्टर की तलाश में जुटी पुलिस
नागपुर. घुटनों का दर्द दूर करने की उम्मीद में एक वरिष्ठ नागरिक ने कथित डॉक्टर पर भरोसा किया, लेकिन दर्द दो दूर नहीं हुआ बल्कि 1.40 लाख रुपये गवा दिए. रेशिमबाग निवासी चंद्रकांत सोनकुसले लंबे समय से घुटनों के दर्द से परेशान हैं. दर्द से राहत पाने के लिए उन्होंने कई जगह उपचार भी कराया, लेकिन समस्या बनी हुई थी. इसी दौरान एक परिचित के माध्यम से उन्हें हेमंत पटेल के बारे में पता चला. उन्हें बताया गया था कि डॉ. पटेल घुटनों का उपचार करता है. दर्द से राहत मिलने की उम्मीद में सोनकुसले ने कथित डॉक्टर से संपर्क किया और उसे उपचार के लिए अपने घर बुलाया. 20 अक्टूबर को पटेल सोनकुसले के घर पहुंचा. उसने घुटने का उपचार करने का झांसा देकर उनसे 1 लाख 40 हजार रुपये ले लिए. सोनकुसले को दर्द से कोई आराम नहीं हुआ. इसी बीच शांतिनगर में मधुमेह का उपचार करने के नाम पर एक अन्य बुजुर्ग के साथ ठगी होने की जानकारी सामने आई. इस घटना के बारे में पता चलने पर सोनकुसले को धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ. उन्होंने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई. कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है. इस तरह से ठगी की घटनाएं होती रहती है.
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।