सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 270 | Poor 22:01 IST

प्रतापनगर के अपराधी बुट्या का आतंक

भेल विक्रेता बंधुओं समेत चार पर हमला, हफ्ता नहीं देने पर तोड़फोड़

प्रतापनगर के अपराधी बुट्या का आतंक तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

नागपुर.

प्रतापनगर के कुख्यात अपराधी नितिन उर्फ बुट्या मारके ने उत्पात मचाकर भेल विक्रेता भाईयों सहित चार लोगों को हमला करके गंभीर जख्मी कर दिया. कामगार कॉलोनी निवासी बुट्या पेशेवर अपराधी है. रितेश विश्वकर्मा आईटी पार्क के पास भेले का ठेला लगाता है. 24 अक्तूबर को बुट्या दो युवतियों के साथ हफ्ता वसूली करने के लिए रितेश के ठेले पर आता. उसने गालियां देते हुए ठेले की तोड़फोड़ की. रितेश के पिता सुरेश ने इसका विरोध किया तो उनकी पिटाई करके जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद रितेश से रुपए मांगने लगा. हफ्ता देने से इनकार करने पर रितेश पर चाकू से हमला कर दिया. कान, सिर और हाथ पर वार लगने से रितेश जख्मी हो गया. यह देखकर रतेश के भाई ने आगे आकर बुट्या को पकड़ने का प्रयास किया. उसे भी चाकू मारकर जख्मी करके युवातियों के साथ फरार हो गया. इस घटना से आईटी पार्क के पास दहशत निर्माण हो गई.

इसके बाद बुट्या ने संत तुकडोजी नगर के बिरसा मुंडा हॉल के पास आया. वहां 63 वर्षीय सुरेश शर्मा के घर के सामने बुट्या अपना जन्म दिन मनाकर पटाखे फोड़ रहा था. बुट्या और उसके साथियों द्वारा आधी रात का हुड़दंग मचाए जाने से शर्मा ने उन्हें शांत रहने की नसीहत दी. शर्मा वहां से अपने घर जाने लगे. बुट्या ने बाईक से पीछा करके शर्मा को टक्कर मारने का प्रयास किया. शर्मा द्वारा ठिक तरह से ड्राइविंग करने का बोलने पर बुट्या ने बाईक की चाबी से हमला करके शर्मा को भी जख्मी कर दिया. प्रतापनगर पुलिस ने दोनों घटनाओं में बुट्या के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे