सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 270 | Poor 22:01 IST

दिनदहाड़े नाबालिग छात्रा से सड़क पर छेड़खानी

नागपुर.

अजनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक ने नाबालिग छात्रा का रास्ता रोककर छेड़खानी की है. आरोपी ने हद पार करते हुए छात्रा का हाथ पकड़ा और उसे जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास भी किया. पीड़ित छात्रा अपने पिता के साथ रहती है. अनबन के चलते माता-पिता अलग-अलग रहते हैं. किसी काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ने पर छात्रा ने अपनी मां से फोन पर संपर्क किया था. 25 अक्टूबर की सुबह करीब 10:30 बजे छात्रा आधार कार्ड लेने अजनी परिसर पहुंची. इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार युवक ने उसे रोक लिया. युवक ने छात्रा के सामने बाइक खड़ी कर उसका रास्ता रोक दिया. इसके बाद उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें करते हुए हाथ पकड़कर जबरन बाइक पर बैठाने लगा. अचानक हुई इस हरकत से छात्रा घबरा गई. किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना बताई. बेटी की आपबीती सुनने के बाद मां ने अजनी थाने में शिकायत की. अजनी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे