सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 270 | Poor 22:02 IST

भरोसे के सराफा कारोबार में हुआ धोखा

21 लाख के गहने लेकर फरार हुए दलाल, सराफा व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज

संजय मेंढे पीआई तहसील थाना

नागपुर.

इतवारी का सराफा बाजार ... जहां सोने-चांदी की चमक के बीच रोज करोड़ों का कारोबार होता है। लेकिन इसी बाजार से अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने व्यापारियों के बीच भरोसे को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला गुलाबचंद साहेबलाल ज्वेलर्स का है. दुकान के संचालक 63 वर्षीय उत्तम फूलचंद कश्यप की यह पुश्तैनी दुकान करीब 63 साल पुरानी बताई जा रही है. आरोपी दलाल उनकी इसी दुकान से ग्राहकों को दिखाने के बहाने 132 ग्राम सोने के गहने लेकर चंपत हो गए.

सराफा बाजार में व्यापार का एक पुराना तरीका है. छोटे व्यापारी और दलाल बड़े दुकानदारों से आभूषण लेकर ग्राहकों को दिखाते हैं. बिक्री होने पर गहनों की रकम दुकानदार को दी जाती है. इसी व्यवस्था के तहत आभूषण ले जाने का आरोप निकालस मंदिर परिसर, लकड़गंज निवासी प्रसन्ना प्रफुल्ल सराफ और प्रफुल्ल प्रेमचंद सराफ पर लगा है. कश्यप गहनों के होलसेल व्यापारी है. दोनों ने गहने लेने दौरान कश्यप की दुकान के मेमो रजिस्टर में हस्ताक्षर किए थे. गहने बेचने के बाद उनकी रकम कारोबारी को नहीं मिली. 132 ग्राम सोने की कीमत 21 लाख 62 हजार है. कश्यप के बार-बार रकम मांगने के बावजूद आरोपियों ने भुगतान नहीं किया. आखिरकार कश्यप ने तहसील थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे