सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 270 | Poor 22:24 IST

मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग छात्रा से अश्लीलता

हफ्ते भर से था सक्रिय था अधेड़ उम्र का नराधम, सीसीटीवी ने खोली पोल, लकड़गंज पुलिस ने दबोचा, महिला सुरक्षा पर सवाल

मुकुंद कवाडे पीआई लकड़गंज थाना

नागपुर.

नागपुर मेट्रो स्टेशन पर सफर करने वाली नाबालिग छात्राओं और महिला यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. मेट्रो स्टेशन परिसर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को देखकर अश्लील हरकतें करने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति को लकड़गंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह पिछले हफ्ते भर से अलग-अलग मेट्रो स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें कर रहा था. गिरफ्तार आरोपी की पहचान भालदारपुरा निवासी 52 वर्षीय अजय जीवन रामटेके के रूप में हुई है.

लिफ्ट के पास अकेली छात्रा को देख की अश्लील हरकत

घटना 22 अक्टूबर की रात सेंट्रल एवेन्यू स्थित चितारओल मेट्रो स्टेशन की है. 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा शंकर नगर जाने के लिए स्टेशन पहुंची थी. रात का समय होने से परिसर में ज्यादा भीड़ नहीं थी. छात्रा लिफ्ट के पास खड़ी थी, तभी आरोपी ने उसे अकेला देखकर अश्लील हरकत की. इस घटना से छात्रा बुरी तरह घबरा गई. घर पहुंचने के बाद उसने परिजनों को पूरी घटना बताई. परिजनों ने मेट्रो प्रशासन को सूचना देने के साथ लकड़गंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. लकड़गंज पुलिस ने चितारओली मेट्रो स्टेशन के साथ वैष्णो देवी चौक और टेलीफोन एक्सचेंज चौक सहित अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस के मुताबिक, फुटेज में रामटेके महिलाओं और नाबालिगों के आसपास संदिग्ध गतिविधियां करता दिखाई दिया। इसके आधार पर उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने हफ्ते भर में महिलाओं और नाबालिगों को भी निशाना बना रहा था. रामटेके दिनभर अलग-अलग मेट्रो स्टेशन परिसर में ही घूमता रहता था. इससे कई महिलाओं औरत नाबालिगों के पीड़ित होने के संदेह को बल मिलता है. हालांकि, इन सभी घटनाओं की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल

इस घटना ने मेट्रो परिसर में महिला यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मेट्रो प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने का दावा करता है, लेकिन स्टेशन परिसर में इस तरह की घटना सामने आने से इन दावों की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं. इसके पूर्व भी छात्राओं से मेट्रो स्टेशन परिसर में छेड़खानी की घटनाएं हुई है. इन्हें देखते हुए मेट्रो प्रशाषण द्वारा सख्त कदम उठाना जरूरी हो गया है. हालांकि ताजा प्रकरण को मेट्रो के सुरक्षा अधिकारियों ने गंभीरता से लेकर लकड़गंज पुलिस की काफी मदद की.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे