गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
01:23 IST

कोलकाता मेट्रो में दो महिला यात्रियों की RPF कर्मचारी से हाथापाई, वीडियो वायरल

नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन पर दो महिलाओं ने ड्यूटी पर तैनात RPF महिला अधिकारी के साथ मारपीट की, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कोलकाता मेट्रो में दो महिला यात्रियों की RPF कर्मचारी से हाथापाई, वीडियो वायरल
एआयने तयार केलेले प्रातिनिधिक चित्र; हे प्रत्यक्ष घटनेचे छायाचित्र नाही | PT24

कोलकाता के नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन पर सोमवार रात एक अजीब और हिंसक घटना सामने आई, जिसमें दो महिलाओं ने ड्यूटी पर तैनात RPF की एक महिला अधिकारी के साथ सीधी हाथापाई कर डाली। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि आसपास खड़े यात्री भी यह नजारा देखकर सन्न रह गए, और कई लोगों ने अपने फोन के कैमरे में यह पूरी घटना कैद कर ली।

वायरल वीडियो में दोनों महिलाएं RPF महिला अधिकारी के बाल पकड़कर और उसे जमीन पर गिराकर मारपीट करती दिख रही हैं। यह घटना ब्लू लाइन पर भवानीपुर इलाके में स्थित नेताजी भवन स्टेशन पर रात करीब 10 बजे हुई। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, दोनों महिला यात्रियों ने बिना किसी वजह के RPF महिला जवान के साथ झगड़ा शुरू कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में दोनों महिलाओं ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के साथ बदतमीजी की थी। इसके बाद जब कार्रवाई करने के लिए RPF के जवान मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने समझा-बुझाकर महिलाओं को शांत करने की कोशिश की। लेकिन जब महिलाएं फिर भी नहीं मानीं, तो हाथापाई इस कदर बढ़ गई कि आखिरकार दूसरे RPF अधिकारियों और आसपास से गुजर रहे यात्रियों को बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा। वीडियो के आखिर में सभी लोग दोनों महिलाओं को RPF अधिकारी से अलग करते हुए नजर आते हैं।

इस पूरे मामले में दोनों महिलाओं पर 1000-1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह वीडियो @contentkikamii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि गुस्सा चाहे जितना भी हो, पब्लिक जगह पर इस तरह की मारपीट सही नहीं है। दूसरे यूजर ने पूछा कि आखिर हुआ क्या था। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि रेलवे स्टेशन तो अब कुश्ती का नया अखाड़ा बन गया है।

घटना 7 सितंबर की बताई जा रही है और फिलहाल इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे