गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
01:23 IST

मगर को 'दोस्त' समझकर खिला रहा था चिकन, दोनों पैर जबड़े में जकड़े, एक घंटे तक चला संघर्ष

पापुआ न्यू गिनी के पोर्ट मोर्स्बी में एडवेंचर पार्क में मगर की देखभाल करने वाले केयरटेकर पर उसी मगर ने हमला कर दिया, पुलिस को गोली चलानी पड़ी।

मगर को 'दोस्त' समझकर खिला रहा था चिकन, दोनों पैर जबड़े में जकड़े, एक घंटे तक चला संघर्ष तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

जानवरों और इंसानों की दोस्ती के कई प्यारे वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर वायरल होते देखे गए हैं, लेकिन कुछ जानवरों के साथ ऐसी दोस्ती जान पर भी भारी पड़ सकती है। कुछ ऐसा ही हाल में वायरल हुए एक वीडियो में देखने को मिला है। यह घटना पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोर्स्बी के एक मशहूर एडवेंचर पार्क में हुई बताई जा रही है, जहां सालों से मगरों की देखभाल कर रहे एक केयरटेकर पर एक मगर ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया।

चश्मदीदों के मुताबिक केयरटेकर हमेशा की तरह मगर के पास जाकर उसे चिकन खिला रहा था। इसी दौरान बड़े आकार की उस मगर ने चिकन छोड़कर केयरटेकर को ही अपना निवाला बनाने की सोची और उस पर जोरदार हमला बोल दिया। मगर ने उसके पैर पकड़कर उसे पानी में खींच लिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि असहाय हो चुका केयरटेकर खुद को बचाने के लिए तालाब के किनारे को कसकर पकड़े हुए है, जबकि उसके दोनों पैर मगर के मुंह में जकड़े हुए हैं। पार्क के सुरक्षा गार्ड और आसपास मौजूद लोग भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने लोहे की छड़ से मगर का ध्यान भटकाने की कोशिश की, मगर इसका कोई फायदा नहीं हुआ। चश्मदीदों ने बताया कि हमले के दौरान केयरटेकर के मुंह से सिर्फ एक ही बात निकल रही थी, "मैंने कुछ गलत नहीं किया।"

घटना की खबर मिलने के कुछ देर बाद रेस्क्यू टीम, सेंट जॉन एम्बुलेंस और स्थानीय पुलिस दस्ता मौके पर पहुंचा। पार्क में मौजूद पर्यटकों को फौरन बाहर निकाला गया। जब कई कोशिशों के बाद भी मगर केयरटेकर को छोड़ने को तैयार नहीं हुई, तब पुलिस दस्ते ने गोली चलाकर मगर को मार गिराना ही ठीक समझा। मगर की मौत के बाद केयरटेकर को उसकी जकड़ से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस हमले में उसके पैर को गंभीर चोट आई है। एम्बुलेंस की मदद से उसे 3 माइल जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना का फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है और सुरक्षा को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं इंटरनेट पर देखने को मिल रही हैं। इस घटना का वीडियो mapkpets नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे