चाकू की नोक पर हफ्ता वसूली
हर महीने 10 हजार रुपये दो, वरना दुकान नहीं चलाने देंगे, दो अपराधी गिरफ्तार
नागपुर.
अपराधियों ने चाकू की नोंक पर चायनीज दुकानदार से हफ्ता मांगा है. यह वारदात बेलतरोडी थाने के तहत हुई है. दुकानदार ने जब रंगदारी देने से इनकार किया, तो अपराधियों ने दुकान में जमकर उत्पात मचाया और सामान की तोड़फोड़ कर दी. बेलतरोड़ी पुलिस ने आरोपी कुणाल वाघमारे और अजय बोरगे को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला बेलतरोडी थाने के तहत खापरी पुनर्वसन परिसर का है. यहां सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने सड़क किनारे 24 वर्षीय चेतन मानकर 'विदर्भ चायनीज' नाम से फूड वैन चलाते हैं. 29 अक्टूबर की शाम कुणाल वाघमारे और अजय बोरगे उसकी दुकान पर पहुंचे। दोनों ने कथित तौर पर चाकू दिखाकर चेतन से हर महीने 10 हजार रुपये हफ्ता देने की मांग की. मानकर ने अपराधियों को हफ्ता देने से इनकार कर दिया. अपराधी मानकर को गालियां देते हुए पिटने लगे. उसकी दुकान में जमकर तोड़फोड़ की. दुकान का सामान बिखेरकर नुकसान पहुंचाया और इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दी. मानकर ने बेलतरोड़ी पुलिस थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।