गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
00:54 IST

बुजुर्ग महिला ने पोल वॉल्ट में ली शानदार छलांग, वीडियो देख लोग रह गए दंग

अमेरिका के एक हाईस्कूल ट्रैक मीट में एक बुजुर्ग महिला खिलाड़ी ने पोल वॉल्ट में जो कमाल दिखाया, उसे देखकर जवान लोग भी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तक 6.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बुजुर्ग महिला ने पोल वॉल्ट में ली शानदार छलांग, वीडियो देख लोग रह गए दंग
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं और शरीर पहले जैसी हरकत नहीं कर पाता। आजकल तो जवानी में ही कई लोगों की हड्डियों में दर्द शुरू हो जाता है, तो बुजुर्गों की बात करना भी अलग है। लेकिन कहते हैं ना, अगर दिल में जिद्द हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। कुछ ऐसा ही एक वाकया सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है, जहां जोड़ों की तकलीफ के बावजूद बिस्तर से उठ न पाने वाली उम्र में एक बुजुर्ग महिला ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि जवान लोगों के भी होश उड़ गए।

यह वीडियो अमेरिका के एक हाईस्कूल के ट्रैक मीट का बताया जा रहा है, जहां सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा था। खिलाड़ी अपने-अपने इवेंट के लिए तैयार हो रहे थे, तभी एक बुजुर्ग खिलाड़ी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। हाथ में पोल लिए, झुकी हुई गर्दन और धीरे-धीरे कदम बढ़ाते हुए यह महिला पोल वॉल्ट इवेंट के लिए तैयार होती है। उसने अमेरिका के झंडे वाली टी-शर्ट और स्पोर्ट्स शॉर्ट्स पहन रखे थे। चेहरे पर झुर्रियां और कमजोर पड़ चुका शरीर देखकर बहुतों को लगा कि यह महिला शायद कुछ खास नहीं कर पाएगी, लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको चौंका दिया।

पोल हाथ में लिए महिला धीरे-धीरे पोल की तरफ दौड़ी और फिर ऊंची छलांग लगाकर इवेंट पूरा कर दिखाया। छलांग लगाते ही वह पोल के दूसरी तरफ पलटी और नीचे बिछी गद्दियों पर आ गिरी। इस दौरान उसके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी, जबकि आसपास मौजूद बाकी लोगों के चेहरों पर हैरानी थी। इस बुजुर्ग महिला के इस कारनामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उसकी हिम्मत के लिए लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह वीडियो Senior Salute नाम के एक फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को 6.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई यूजर्स ने इस पर अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "मैं जवानी में बूढ़ा होता जा रहा हूं और आंटी बुढ़ापे में जवान होती जा रही हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आंटी की जो भी हड्डियां थीं, सब टूट गई होंगी।" एक और यूजर ने लिखा, "उनके चेहरे की खुशी ने उनकी मेहनत को सफल बना दिया।"

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे