गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
00:48 IST

दिल्ली के युवक के पेट में मिला गर्भाशय, बांझपन जांच में सामने आई दुर्लभ बीमारी

दिल्ली के 26 साल के शादीशुदा आदमी की बांझपन की जांच में डॉक्टरों को उसके पेट में गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब जैसी रचनाएं मिलीं। जांच में यह दुर्लभ PMDS बीमारी निकली।

दिल्ली के युवक के पेट में मिला गर्भाशय, बांझपन जांच में सामने आई दुर्लभ बीमारी तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

दिल्ली से एक बेहद अजीब मेडिकल केस सामने आया है। यहां के एक 26 साल के शादीशुदा आदमी की बांझपन यानी infertility की जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके पेट में गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब्स और असामान्य तरह के वृषण (टेस्टिकल) ऊतक मिले। इतना दुर्लभ केस देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

दरअसल यह कपल शादी के करीब 2 साल बाद परिवार बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। पत्नी की सारी मेडिकल जांचें नॉर्मल आईं, तो डॉक्टरों ने पति की प्रजनन क्षमता की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि उसके दोनों वृषण अपनी सामान्य जगह पर नहीं हैं।

वीर्य की जांच में एज़ूस्पर्मिया यानी वीर्य में शुक्राणु ही नहीं होने की बात सामने आई। टेस्टोस्टेरॉन का लेवल तो नॉर्मल था, लेकिन FSH और LH हार्मोन का लेवल बढ़ा हुआ मिला। इसके बाद अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें पेट के निचले हिस्से में कुछ असामान्य रचना दिखी। ज्यादा साफ जानकारी के लिए फिर MRI कराया गया।

MRI रिपोर्ट ने पूरे मामले का राज खोल दिया। मरीज के पेट में गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब जैसी बनावट डेवलप हो चुकी थी। इसके बाद की जांच में सामने आया कि उसका क्रोमोसोम पैटर्न 46,XY है। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज को Persistent Müllerian Duct Syndrome यानी PMDS नाम की जन्मजात और बेहद दुर्लभ बीमारी है।

PMDS में होता यह है कि पुरुष भ्रूण के विकास के दौरान Anti-Müllerian Hormone यानी AMH या उसके रिसेप्टर में गड़बड़ी आ जाती है, जिसकी वजह से गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब जैसी रचनाएं शरीर में बनी रह जाती हैं। इस मरीज की सर्जरी की गई। सर्जरी में निकाले गए ऊतकों की जांच में एक वृषण में कैंसर से पहले होने वाले बदलाव यानी प्री-कैंसरस चेंजेस मिले। इसी वजह से डॉक्टरों ने कहा कि ऐसी दिक्कतों की जांच बचपन से ही समय रहते करा लेनी चाहिए, ताकि आगे चलकर बड़ा खतरा टाला जा सके।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे