बुधवार, 16 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
21:54 IST

बारामती गर्भवती महिला हत्याकांड: चौंकाने वाले खुलासे सामने आए

बारामती गर्भवती महिला हत्याकांड: चौंकाने वाले खुलासे सामने आए

पुणे जिले के बारामती के पांडरे एमआईडीसी क्षेत्र में एक 30 वर्षीय गर्भवती महिला की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने महिला के घर पर उसका शव मिलने के बाद हत्या का केस दर्ज किया और 26 वर्षीय गणेश रामचंद्र माने को गिरफ्तार किया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार माने ने महिला पर हथौड़े से हमला किया, घायल अवस्था में उसके साथ यौन उत्पीड़न किया और तौलिए से उसका गला घोंट दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गर्भवती अवस्था और सिर, गर्दन तथा गुप्तांगों पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है.

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने महिला के गहने चुरा लिए. एक हथौड़ा, कपड़े और गहने बरामद किए गए हैं. आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में 16 सितंबर तक के लिए भेजा गया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे