बुधवार, 16 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
23:27 IST

नागपुर में जादू-टोने के शक में ससुर ने कुल्हाड़ी से बहू की हत्या की, फिर कुएं में कूदा

नागपुर के यशोधरानगर पुलिस स्टेशन इलाके में एक ससुर ने अपनी बहू पर जादू-टोने का शक होने पर उसे कुल्हाड़ी से मार डाला और बाद में खुद कुएं में कूद गया।

नागपुर में जादू-टोने के शक में ससुर ने कुल्हाड़ी से बहू की हत्या की, फिर कुएं में कूदा तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

नागपुर के यशोधरानगर पुलिस स्टेशन के इलाके में पिवली नदी किनारे बसे पाहुणे लेआउट में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक ससुर ने अपनी ही बहू की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ससुर ने पास की एक कुएं में कूदकर खुद को खत्म करने की कोशिश भी की।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान 70 वर्षीय नाथूलाल पाली के तौर पर हुई है, जबकि मृत महिला का नाम लक्ष्मी रविशंकर पाली बताया गया है, जिनकी उम्र 40 साल थी। नाथूलाल के बेटे रविशंकर पाल का 2019 में निधन हो गया था। बेटे की मौत के बाद नाथूलाल को गहरा सदमा लगा था और उन्होंने इसके लिए अपनी बहू लक्ष्मी को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया था। उन्हें शक था कि बहू जादू-टोना और तंत्र-मंत्र करती है। इस शक को लेकर घर में कई बार झगड़े भी हो चुके थे।

इसी शक के चलते नाथूलाल ने बहू को मार डालने का मन बना लिया था। शनिवार को जब घर में कोई और मौजूद नहीं था, तब नाथूलाल को यह मौका मिल गया। उस वक्त लक्ष्मी कपड़े धो रही थी। नाथूलाल ने कुल्हाड़ी से उस पर इतना जोरदार वार किया कि लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

बहू की हत्या करने के बाद नाथूलाल को गिरफ्तारी और सजा का डर सताने लगा। इसी डर में उसने घर के पिछले हिस्से में मौजूद कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। नाथूलाल को कुएं में कूदते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और नाथूलाल को कुएं से बाहर निकालकर इलाज के लिए मेडिकल हॉस्पिटल भेजा गया। पुलिस अपने साथ फॉरेंसिक टीम को भी लेकर आई थी। टीम ने लक्ष्मी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी सबूत भी इकट्ठा कर लिए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे