युक्रेन पर स्टारलिंक की शर्तें तोड़ने का आरोप, मस्क बोले ड्रोन हमलों में हुआ इस्तेमाल
इलॉन मस्क ने कहा कि युक्रेन की सेना ने स्टारलिंक की सेवा शर्तें तोड़ीं, इसलिए पाबंदी लगाई गई।
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
रूस और युक्रेन के बीच चल रही जंग में अब इलॉन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। स्पेसएक्स के प्रमुख इलॉन मस्क ने युक्रेन की सेना पर स्टारलिंक के नियम और शर्तें तोड़ने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्टारलिंक एक नागरिक इंटरनेट सेवा है, लेकिन उसका इस्तेमाल आक्रामक ड्रोन हमलों के लिए किया गया। इसी वजह से युक्रेन के स्टारलिंक इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई।
जंग के बीच अचानक युक्रेन में स्टारलिंक की इंटरनेट सेवा बंद हो गई तो पूरी दुनिया में चर्चा शुरू हो गई। जब तक विश्लेषक अंदाज़े लगा रहे थे, तब तक मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके बताया कि युक्रेन की सेना ने स्टारलिंक की सेवा शर्तों का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि स्टारलिंक व्यावसायिक और नागरिक इंटरनेट सेवा है और लोगों को मारने के लिए उसका इस्तेमाल करना गलत है।
मस्क ने खास तौर पर कहा कि ड्रोन हमलों में इस सेवा का इस्तेमाल हुआ है। उनके मुताबिक हमारी इस सेवा से इंसानों को मारने की इजाज़त युक्रेन को कभी दी ही नहीं गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि इस इस्तेमाल के लिए जो तकनीकी चोर रास्ता था, उसे बंद कर दिया गया है।
पिछले हफ्ते स्टारलिंक की सेवा बंद होने के बाद युक्रेन की सेना को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज़ रफ्तार से चलने वाले ड्रोन और फौजी उपकरणों की संपर्क व्यवस्था पर खास असर पड़ा। सामने आया है कि सैनिकों के बीच बातचीत, फौजी रसद और रूसी ड्रोन हमलों का जवाब देने की ताकत पर भी इसका असर हुआ।
इसी बीच युक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने 24 अक्टूबर को ऐलान किया कि स्टारलिंक और स्टारशील्ड सेवाएं पहले की रफ्तार से फिर चालू हो गई हैं। युक्रेन के रक्षा मंत्री ने भी बताया कि सेवा स्थिर हो गई है। मस्क ने साफ किया कि स्टारशील्ड एक अलग फौजी प्रणाली है और उसका नियंत्रण अमेरिकी सरकार के पास है।
मस्क ने यह चेतावनी भी दी कि अगर स्टारलिंक सेवा पूरी तरह बंद हो गई तो युक्रेन की तरफ कमज़ोर पड़कर ढह सकती है।
मस्क के बयान से युक्रेन की फौजी हरकतों और अमेरिका के साथ उसके रिश्तों पर फिर बहस छिड़ गई है। कहा जा रहा है कि इस जंग में स्टारलिंक का इस्तेमाल करके युक्रेन ने रूस को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। साथ ही मस्क से यह सवाल भी पूछे जा रहे हैं कि ईरान में अमेरिकी हमले में एक साथ करीब 160 छोटे बच्चे और बच्चियां मारे गए, तब उनकी इंसानियत कहां थी, और आज उसी इंसानियत के नाम पर वे युक्रेन पर आरोप लगाकर अपनी नैतिकता क्यों दिखा रहे हैं।
इस पूरे मामले से आधुनिक जंग में निजी कंपनियों की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा की अहमियत और उस पर किसका नियंत्रण हो, यह सवाल एक बार फिर सामने आ गया है।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।