टमाटर का यह घरेलू नुस्खा चेहरे के पिंपल्स और जिद्दी दाग दूर करने में असरदार
बिना पैसे खर्च किए रसोई में रखे टमाटर से चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासे कम करने का देसी तरीका।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गड़बड़ लाइफस्टाइल की वजह से चेहरे पर पिंपल्स, काले दाग और छोटे-मोटे निशान आना बहुत आम बात हो गई है। पिंपल भले ही हफ्तेभर में ठीक हो जाए, लेकिन उसके दाग चेहरे से महीनों तक नहीं जाते। इन दागों की वजह से चेहरा अच्छा नहीं दिखता, जिस वजह से लोग इन्हें हटाने के लिए तरह-तरह के उपाय ढूंढते रहते हैं।
ज्यादातर लोग इन दागों को हटाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल स्किन के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं, हर महंगा प्रोडक्ट चेहरे की समस्या दूर ही करे, यह जरूरी नहीं। इसीलिए एक ऐसा आसान, घरेलू और असरदार नुस्खा बताया जा रहा है जिससे चेहरे के दाग आसानी से हटाए जा सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए कोई पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं। रसोई में मौजूद टमाटर की पेस्ट से यह काम किया जा सकता है।
टमाटर में विटामिन सी, विटामिन और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। ये तत्व स्किन को निखारने और हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। यही वजह है कि चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है।
अगर रोजमर्रा के काम और तनाव की वजह से चेहरा थका-थका और बेजान दिखने लगा है, तो इसके लिए टमाटर का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए टमाटर का रस एक कटोरी में निकालकर धीरे-धीरे चेहरे पर लगाएं। करीब 10 से 15 मिनट तक यह रस चेहरे पर लगा रहने दें और फिर फेसवाॅश से चेहरा साफ धो लें।
अगर चेहरे पर पिंपल्स हो गए हैं, तो उन्हें दूर करने के लिए भी टमाटर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड्स स्किन को रिपेयर करने और पिंपल्स भगाने में फायदेमंद साबित होते हैं। यही वजह है कि पिंपल्स और ऑयली स्किन के लिए टमाटर का इस्तेमाल बहुत पहले से किया जाता रहा है।
पिंपल ठीक होने के बाद चेहरे पर जो दाग रह जाते हैं, उन्हें पोस्ट-इन्फ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन कहा जाता है। ये दाग धीरे-धीरे हल्के होते हैं, जिसमें कई महीनों का वक्त लग सकता है। इन दागों को और गहरा होने से रोकने के लिए धूप से स्किन का बचाव करना बहुत जरूरी होता है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के मुताबिक, अगर चेहरे पर बड़े और दर्द वाले मुंहासे हों, नए मुंहासे बार-बार निकल रहे हों, या मुंहासे ठीक होने के बाद काले दाग या निशान बन रहे हों, तो सिर्फ घरेलू नुस्खों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। अगर लंबे समय से कई उपाय करने के बावजूद चेहरे के दाग दूर नहीं हो रहे, तो ऐसी स्थिति में डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह ली जा सकती है।