बुधवार, 16 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
22:40 IST

पूजा गृह के नीचे छूपी अवैध शराब - पुलिस के छापे में खुलासा

नागपुर के वाडी में एक चौकानेवाला मामला सामने आया है जहां अवैध शराब विक्रेता महादेव उर्फ मोगली कुन्नूर ने पूजा गृह के नीचे टैंक बनाकर शराब रखी थी. मोगली को गणेशोत्सव के मद्देनजर 10 दिनों के लिए तड़ीपार किया गया था. उसके घर की तलाशी के दौरान पूजा की जगह के नीचे शराब छूपाए जाने का संदेह हुआ. पूजा के लिए रखा गया चौकी हटाने पर जमीन के नीचे शराब की बोतले दिखाई दी. यह देखकर पुलिस की टीम भी चकरा गई. पुलिस ने शराब बरामद कर मोगली को हिरासत में लिया उसके खिलाफ शराब निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है .

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे