पीड़ित छात्रा ने सिम्बायोसिस में दर्ज कराई शिकायत
लॉ प्रोफेसर निलंबित, जांच कमेटी गठित, पांच दिनों में कार्रवाई का आश्वासन
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
नागपुर.
कथित यौन शोषण का शिकार हुई छात्रा ने सिम्बायोसिस लॉ कॉलेज प्रशाषन से प्रोफेसर की शिकायत दर्ज कराई है. इसके आधार पर कॉलेज प्रशाषण ने आंतरिक जांच कमेटी गठित करके प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है. कमेटी की रिपोर्ट पांच दिनों में आने का बताया गया है. उसके आधार पर प्रोफेसर को बर्खास्त किए जाने का पता चला है. इसी बीच खुद की मुश्किलें बढ़ती देखकर लॉ प्रोफेसर ने शनिवार की देर रात कॉलेज प्रबंधन को अपना इस्तीफा भेज दिया है.
ज्ञात हो कि बीते पांच दिनों से सिम्बायोसिस कॉलेज विवाद के केंद्र में आया हुआ है. यहां के एक प्रोफेसर पर छात्रा का शोषण किए जाने का आरोप है. बताया जाता है कि प्रोफेसर लंबे वक्त से छात्रा को धार्मिक और दूसरे आपत्तिजनक मैसेज भेजकर धमका रहा था. बदनामी के भय से छात्रा ने घटना की किसी किसी को नहीं बताई थी. छात्रा के बर्ताव में बदलाव देखकर परिजनों को संदेह हुआ था. उनके पूछताछ करने के बाद घटना का खुलासा हुआ था. जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने सिम्बायोसिस परिसर में प्रोफेसर की पिटाई की थी. शनिवार को एबीवीपी, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रदर्शन से दिनभर सिम्बायोसिस परिसर में तनाव बना हुआ था. रात को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा उग्र प्रदर्शन करने से माहौल गर्मा गया था.
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नेता छात्रा तथा उसके परिजनों के साथ सिम्बायोसिस पहुंचे थे. उनका कहना था कि प्रोफेसर पहले से छात्राओं को बरगलाने और धमकाने के लिए चर्चा में रहा है. एक महिला शिक्षक भी उसका समर्थन करती है. सिम्बायोसिस प्रशाषण भी प्रोफेसर को बचाना चाहता है. चर्चा के बाद सिम्बायोसिस के अधिकारियों ने प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित करने का बताया. उन्होंने पांच दिनों में जांच पूरी करके प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इसके बाद बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और छात्रा के परिजन शांत हुए. सूत्रों के अनुसार सिम्बायोसिस ने आंतरिक जांच की लिए जो कमेटी गठित की है उसमें पुणे से आए संस्थान के लोगों को शामिल किया है. इस कमेटी ने रविवार को विद्यार्थियों के बयान भी दर्ज किए. छात्रा ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज नहीं कराई है. इस वजह से पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है. उसने एहतियात के तौर पर सिम्बायोसिस परिसर में पुलिस कर्मियों को तैनात किया है.
खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।