सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 270 | Poor 23:31 IST

पीछा करके सड़क पर खींचा युवती का हाथ

पीछा करके सड़क पर खींचा युवती का हाथ तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

नागपुर.

एक तर्फा प्रेम संबंध बनाने के लिए चार साल से युवती का पीछा करके छेड़खानी करनेवाले आरोपी के खिलाफ नंदनवन पुलिस ने मामला दर्ज किया है. आरोपी शास्त्री नगर झोपड़पट्टी निवासी 42 वर्षीय सचिन ठाकरे है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ठाकरे पिछले चार वर्षों से युवती के साथ प्रेम संबंध बनाने के इरादे से उसका पीछा कर रहा था. 22 अक्तूबर की रात युवती अपने दोपहिया वाहन से जा रही थी. इसी दौरान आरोपी उसके वाहन के सामने आ गया और उसे रोककर बातचीत करने के लिए कहने लगा. युवती ने जब बात करने से इनकार किया, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसका हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींच लिया. नंदनवन पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे