बुधवार, 16 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
23:26 IST

पत्नी के इलाज की बात पर भड़का पड़ोसी, बच्चे को उठाया, तीन घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

नागपुर के नंदनवन इलाके में पति-पत्नी के झगड़े में मध्यस्थता करना पड़ोसी के 14 साल के बेटे को महंगा पड़ गया, आरोपी ने बच्चे का अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी, क्राइम ब्रांच ने तीन घंटे में आरोपी को दबोच लिया।

पत्नी के इलाज की बात पर भड़का पड़ोसी, बच्चे को उठाया, तीन घंटे में पुलिस ने छुड़ाया तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

नागपुर के नंदनवन थाना इलाके में एक घरेलू झगड़े ने अचानक ऐसा मोड़ ले लिया कि पड़ोस के एक 14 साल के लड़के की जान पर बन आई। एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते इस मासूम का अपहरण कर लिया और उसके बाप को फोन करके धमकी दी कि बेटे को जान से मार देगा। खबर मिलते ही नागपुर क्राइम ब्रांच हरकत में आई और सिर्फ तीन घंटे के भीतर आरोपी को पकड़कर बच्चे को सही सलामत छुड़ा लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान शास्त्री नगर, नंदनवन निवासी सिद्धार्थ अरुण पिल्लेवान के तौर पर की है।

पुलिस के मुताबिक झगड़े की जड़ में सिद्धार्थ का अपनी पत्नी के साथ हुआ विवाद था, जो देखते-देखते मारपीट तक पहुंच गया। इस मारपीट में सिद्धार्थ की पत्नी घायल हो गई। इसके बाद पीड़ित लड़के के पिता ने इंसानियत दिखाते हुए घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया और सिद्धार्थ को समझाया कि झगड़ा न बढ़ाए। लेकिन सिद्धार्थ को यही बात नागवार गुजरी। उसने इस मध्यस्थता को अपनी बेइज्जती मान लिया और बदला लेने की सोच के साथ पड़ोसी के 14 साल के बेटे को उसके घर से जबरन उठा लिया।

बच्चे को उठाने के बाद सिद्धार्थ उसे लेकर एनआईटी गार्डन पहुंचा। वहां से उसने बच्चे के पिता को फोन लगाया और एक शर्त रख दी, कहा कि अगर उसकी पत्नी को तुरंत घर वापस नहीं लाया गया तो वह बच्चे को जान से मार देगा। यह सुनते ही परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने बिना देर किए नंदनवन पुलिस और क्राइम ब्रांच को पूरी बात बता दी।

मामला गंभीर था, इसलिए क्राइम ब्रांच यूनिट-4 की टीम ने फौरन जांच शुरू कर दी। तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचनाओं की मदद से पुलिस ने आरोपी की लोकेशन एनआईटी गार्डन इलाके में ट्रेस कर ली। इसके बाद पुलिस टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी की और आरोपी सिद्धार्थ पिल्लेवान को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से उसकी दोपहिया गाड़ी भी जब्त की गई। बच्चे को सही सलामत उसके परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई नंदनवन पुलिस कर रही है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे