गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर ब्रेक

जुर्म PT24 टीम

तय मार्ग पर ही संचालन की अनुमति, पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई

नागपुर में ट्रैफिक की समस्या अब सिर्फ वाहन चालकों की परेशानी नहीं, बल्कि रोजाना सड़क पर निकलने वाले हजारों लोगों के समय और धैर्य की परीक्षा बनती जा रही है. शहर की सड़क पर दौड़नेवाले ई-रिक्शा भी ट्रैफिक में बाधा निर्माण करने लगे है. ई-रिक्शा चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी और प्रतिबंधित सड़कों पर आवाजाही किए जाने से ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कदम उठाया है. नियमों के तहत शहर के सभी स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे, इनर रिंग रोड सहित शहर के 13 मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित है. इस नियम का सख्ती से पालन नहीं हो रहा था. दीपावली के चलते बाजारों में लोगों की काफी भीड़ रहती है. ई-रिक्शा की आवाजाही से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ट्रैफिक ब्रांच के डीसीपी आदित्य मिरखेलकर ने कहा बताया कि इस नियम का उल्लंघन करनेवाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे