गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

जेल कर्मी ने वकील का सिर फोड़ा

जुर्म PT24 टीम

पीछा करके सड़क रोका, धंतोली में मामला दर्ज

नागपुर.

नागपुर सेंट्रल जेल में वकालतनामा दाखिल करने आए वकील को जेल के कर्मचारी ने हमला करके जख्मी कर दिया है. रविनगर निवासी गौरव वंजारी पेशे वकील है. वह 27 अक्टूबर की रात अपने साथी श्रीकांत निमजे के साथ नागपुर सेंट्रल जेल में वकालतनामा दाखिल करने पहुंचे थे. वहां मौजूद जेल कर्मचारी अमोल येवतकर ने शराब के नशे में वंजारी से अश्लील गाली-गलौज की. वह रात को जेल में आने को लेकर सवाल करने लगा. श्रीकांत उसे नजरंदाज करके अपना काम करके लौट आए. अमोल उनका बाईक से पीछा करने लगा. शंकर नगर चौक के पास अमोल ने गौरव को रोका. वह गालियां देने लगा. यह देखकर मोबाइल से अमोल की रिकार्डिंग करने लगे. अमोल ने पीछे से उनका गला और बाल पकड़ लिए. वह गौरव से मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगा. उसने हाथ में पहने कड़े से गौरव के माथे पर वार कर दिया. सिर पर चोट लगने से गौरव घायल हो गए. उन्हें मेडिकल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया. गौरव वंजारी की शिकायत पर धंतोली पुलिस ने आरोपी अमोल येवतकर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वकालतनामा जमा करने के आए वकील से मारपीट करना गंभीर है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे