बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 211 | Poor 02:41 IST

नागपुर में बुजुर्ग से Rs 50 हजार की बैग लिफ्टिंग

नागपुर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक अज्ञात आरोपी 70 साल के बुजुर्ग के हाथ से Rs 50 हजार नकद और जरूरी दस्तावेजों वाला बैग छीनकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

नागपुर में बुजुर्ग से Rs 50 हजार की बैग लिफ्टिंग तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

नागपुर शहर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बैग लिफ्टिंग की वारदात सामने आई है। दीपक नगर में नागभूमि सोसाइटी के रेडिएंट अपार्टमेंट परिसर में एक अज्ञात आरोपी 70 साल के बुजुर्ग के हाथ से बैग झपटकर भाग गया। बैग में Rs 50 हजार नकद और जरूरी दस्तावेज थे।

बुजुर्ग ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ लगाई, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और वे गिर पड़े। इस वजह से आरोपी उनके हाथ नहीं आया। पूरी घटना अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित ज्ञानेश्वर नाईक 26 अक्टूबर को फेडरल कॉलोनी में इंडियन बैंक गए थे। वहां से उन्होंने अपने पेंशन खाते से Rs 1.50 लाख निकाले और घर लौट रहे थे। इनमें से Rs 50 हजार उन्होंने एक बैग में रखे थे और बाकी रकम अपनी पैंट की जेब में रखी थी।

घर पहुंचने के बाद नाईक अपार्टमेंट परिसर में लिफ्ट के पास खड़े थे। तभी दुपहिया वाहन पर आया एक अज्ञात आरोपी उनके हाथ से नकदी वाला बैग झपटकर तेजी से निकल गया।

बैग में सिर्फ Rs 50 हजार नकद ही नहीं थे। उसमें बैंक की पासबुक, चेकबुक और पेंशन पेमेंट ऑर्डर बुक भी रखी थी। वारदात के बाद नाईक ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ लगाई, पर संतुलन बिगड़ने से वे गिर गए और आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा।

घटना की सूचना मिलने के बाद गिट्टीखदान पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की उम्र करीब 30 से 35 साल बताई जा रही है। पुलिस अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके।

शुरुआती जानकारी के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि आरोपी बैंक से ही बुजुर्ग का पीछा कर रहा था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

#नागपुर#PT24#Nagpur

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे