सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 184 | Moderate 14:38 IST

कीर्तन संध्या में भक्ति में डूबे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, वीडियो वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कीर्तन संध्या का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कीर्तन संध्या में भक्ति में डूबे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, वीडियो वायरल तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक कीर्तन संध्या में नजर आ रहे हैं। रन मशीन के नाम से मशहूर और बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ने वाले कोहली मैदान के बाहर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार चर्चा की वजह उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ का यह वीडियो है।

बताया जा रहा है कि यह जोड़ी हाल ही में मुंबई में दिखी। पिछले रविवार को मुंबई में मशहूर अमेरिकी कीर्तनकार कृष्णा दास का भक्ति कार्यक्रम रखा गया था और कहा जा रहा है कि दोनों उसमें पहुंचे थे। यह कार्यक्रम अमेरिकी गायक कृष्णा दास के चल रहे भारत दौरे का ही एक हिस्सा था। वहां विराट और अनुष्का मौजूद दिखाई दिए। वीडियो में दोनों भक्तिगीतों में पूरी तरह डूबे हुए दिखते हैं।

कहा यह भी जा रहा है कि कृष्णा दास के इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले यह स्टार कपल मुंबई के ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया भी गया था।

सामने आए वीडियो के मुताबिक अनुष्का शर्मा दोनों आंखें बंद करके पूरे मन से तालियां बजाती दिख रही हैं। वह भक्ति में डूबी नजर आती हैं और उनके चेहरे पर शांति और भक्ति का भाव साफ दिखता है। विराट कोहली भी शांति से कीर्तन का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के सादे और आम पहनावे ने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर हजारों फैंस का दिल जीत लिया है। वीडियो जमकर वायरल हो गया है।

उधर भारतीय टीम इस वक्त न्यूजीलैंड दौरे पर है और वहां टी20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद शुभमन गिल की कप्तानी में टीम वनडे सीरीज खेलेगी, जिसमें विराट कोहली भी खेलते दिखेंगे। 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही 5 मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी एक बार फिर मैदान पर उतरेगी। फैंस की नजर उनके प्रदर्शन पर टिकी है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे