सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 184 | Moderate 14:38 IST

दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक में आग, राष्ट्रपति भवन के पास उठा धुआं; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर

राष्ट्रपति भवन के पास नॉर्थ ब्लॉक की छत पर एसी बॉयलर में आग लगी, छह फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक में आग, राष्ट्रपति भवन के पास उठा धुआं; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के पास बने नॉर्थ ब्लॉक में अचानक आग लग गई। आग की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आसमान में धुएं के बड़े-बड़े गुबार उठते दिखाई दे रहे थे। राहत की बात यह है कि आग अब काबू में कर ली गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक आग इमारत की छत पर लगे एसी बॉयलर में लगी थी। उस वक्त छत पर वेल्डिंग का काम चल रहा था और इसी दौरान एक बॉयलर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके बाद आग भड़क उठी और धुआं दूर-दूर तक दिखने लगा।

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) को कुछ देर पहले नॉर्थ ब्लॉक में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दी गईं। गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। अब फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर हालात का जायजा लेंगे, और उसके बाद ही आगे की ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।

राज्यसभा सांसद मिलिंद देवरा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से धुआं निकलता दिख रहा है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, "संसद की तरफ जाते वक्त मुझे नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से घना धुआं निकलता दिखा। लगता है वहां आग लगी है।" उन्होंने उम्मीद जताई कि सब लोग सुरक्षित होंगे और इमरजेंसी सेवाएं जल्दी से जल्दी मौके पर पहुंच रही होंगी।

इससे कुछ दिन पहले करकरडूमा कोर्ट की दूसरी मंजिल पर भी आग लगी थी। उस घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ था। दिल्ली फायर सर्विस ने उस आग के बारे में बताया था कि उसे सुबह 5:22 बजे सूचना मिली थी। उसी वक्त आठ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर ब्रिगेड ने फौरन आग बुझाना शुरू किया और उसे फैलने से रोक दिया। सुबह 5:50 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे