गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
00:48 IST

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए नींबू के रस में मिलाएं ये चीजें

रोज ब्रश करने के बाद भी दांत पीले दिखते हैं तो नींबू के रस में कुछ आसान चीजें मिलाकर घर पर ही दांतों की चमक बढ़ाई जा सकती है।

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए नींबू के रस में मिलाएं ये चीजें
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

सुबह उठते ही सबसे पहले ब्रश करना लगभग सबकी आदत में होता है, फिर भी बहुत लोगों को शिकायत रहती है कि दांतों की चमक बढ़ती ही नहीं। दांतों पर पीलापन जम जाए तो हंसते वक्त भी झिझक होने लगती है। पीलापन, मसूड़ों में दर्द, कीड़ा लगना और दांतों पर सफेद परत जमना, ये सब शुरुआत में मामूली लगते हैं इसलिए लोग ध्यान नहीं देते। लेकिन वक्त के साथ यही दिक्कतें बढ़ती जाती हैं और दांतों की सेहत बिगड़ जाती है। पीले, कीड़ा लगे और गंदे दांतों से चेहरे की खूबसूरती भी कम हो जाती है, और पीली परत जमने पर मुंह से बदबू भी आने लगती है।

तंबाकू, गुटखा या साफ-सफाई में लापरवाही की वजह से भी दांत खराब होते हैं, जिससे लोगों के सामने हंसते हुए शर्म महसूस होती है। दांत काले या लाल पड़ जाएं तो लोग अलग-अलग टूथपेस्ट बदल-बदल कर आजमाते हैं, लेकिन बार-बार टूथपेस्ट बदलने से समस्या कम होने की बजाय और बढ़ जाती है। ऐसे में नींबू के रस में कुछ चीजें मिलाकर लगाने से दांतों का पीलापन कम किया जा सकता है, क्योंकि नींबू के रस में मौजूद तत्व दांतों को साफ करने में मदद करते हैं।

दांतों की सही देखभाल के लिए रोज दो बार ब्रश करना जरूरी है, इससे दांतों की दरारों में फंसा खाना निकल जाता है और दांत साफ रहते हैं। इसके अलावा पीलापन कम करने के लिए नींबू और संतरे के छिलके का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, क्योंकि इन छिलकों में दांत साफ करने वाले जरूरी तत्व होते हैं। नींबू या संतरे का छिलका हल्के हाथों से दांतों पर रगड़ने से भी दांत साफ हो जाते हैं। यह उपाय हफ्ते में एक या दो बार किया जा सकता है।

दांतों की सफाई के लिए नींबू के रस के साथ बेकिंग सोडा भी मिलाया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी में नींबू का रस लेकर उसमें बेकिंग सोडा मिलाएं और यह मिश्रण ब्रश या उंगलियों की मदद से हल्के हाथों से दांतों पर लगाएं। इससे दांत साफ होते हैं और दांतों की बढ़ती दिक्कतों से आराम मिलता है। ध्यान रहे कि बेकिंग सोडा का यह मिश्रण दांतों के इनेमल पर ही लगाना चाहिए।

इसके अलावा नींबू के रस में हल्दी मिलाकर भी मिश्रण तैयार किया जा सकता है। यह मिश्रण दांतों पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करने से दांत साफ होने में मदद मिलती है। इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। यह उपाय भी हफ्ते में एक या दो बार ही करना चाहिए, क्योंकि बार-बार करने से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है।

यह जानकारी सिर्फ सामान्य समझ के लिए है, किसी भी तरह के इलाज का दावा इसमें नहीं किया गया है। कोई भी उपाय आजमाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे