गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
00:54 IST

छत पर मोबाइल में देखते हुए चलना पड़ा भारी, युवक सीधा नीचे गिरा; वीडियो वायरल

छत पर चलते हुए मोबाइल में उलझा युवक सामने की खाली जगह नहीं देख पाया और सीधा नीचे गिर गया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

छत पर मोबाइल में देखते हुए चलना पड़ा भारी, युवक सीधा नीचे गिरा; वीडियो वायरल
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

मोबाइल फोन आजकल सिर्फ कॉल या मैसेज करने का जरिया नहीं रह गया है। इसमें इतने स्मार्ट फीचर्स और सुविधाएं आ गई हैं कि लोग अपना ज्यादातर वक्त इसी पर बिताने लगे हैं। लेकिन इसी वजह से कई बार लापरवाही भी हो जाती है, और यह लापरवाही जान पर भी भारी पड़ सकती है। रास्ते पर चलते वक्त भी लोगों का ध्यान अक्सर फोन की स्क्रीन पर ही रहता है, जिससे हादसे होने का खतरा बना रहता है। ऐसी ही एक घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति छत पर चलता हुआ दिखाई दे रहा है। उसका पूरा ध्यान मोबाइल फोन पर लगा हुआ है, जिस वजह से वह सामने देखे बिना ही आगे बढ़ता जा रहा है। थोड़ा आगे चलने पर वहां एक बड़ी खाली जगह है, लेकिन फोन में उलझे होने की वजह से उसे यह बात नजर ही नहीं आती। नतीजा यह होता है कि उसका पैर उसी खाली जगह में पड़ जाता है और वह धड़ाम से नीचे जा गिरता है। उसे संभलने या खुद को बचाने का मौका तक नहीं मिलता, इससे पहले ही वह हादसे का शिकार हो जाता है। यह देखकर आसपास मौजूद सभी लोग सन्न रह जाते हैं। वीडियो के आखिर में लोग सीढ़ियों से नीचे उतरकर उस व्यक्ति की मदद के लिए दौड़ते हुए दिखते हैं। ऊपर की मंजिल से नीचे गिरने की वजह से उसे चोट तो जरूर आई होगी, लेकिन उसकी सेहत को लेकर अभी तक कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है।

यह वीडियो एक्स अकाउंट @gharkekalesh से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को सात लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा, "फ्लोर की डिजाइन कितनी बकवास है, इसके बीचोबीच खाली जगह रखने की कोई जरूरत ही नहीं थी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "पर वहां वो खाली जगह किसलिए है?" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "फ्लोर की अजीब डिजाइन की वजह से ऐसा हुआ, इंटीरियर डिजाइनर या आर्किटेक्ट को फौरन गिरफ्तार करो।"

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे