मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 270 | Poor 00:18 IST
PT24 खास खबर सबसे पहले PT24 पर, 21 अक्ट | 19:47

बहन को घूरने से मना किया तो गले पर मारी ब्लेड

हिवरी नगर चौक पर ई-रिक्शा चालक की हिंसक हरकत, घायल भाई मेडिकल में भर्ती, नंदनवन पुलिस ने दर्ज किया मामला

बहन को घूरने से मना किया तो गले पर मारी ब्लेड तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

नागपुर.

सड़क पर अपनी बहन के साथ जा रहे युवक को ई-रिक्शा चालक ने ब्लेड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. ई-रिक्शा चालक युवक की बहन को घूरकर देख रहा था. टोकते हुए घूरने से मना करने पर ई-रिक्शा चालक ने वारदात को अंजाम दिया है. यह घटना 19 अक्टूबर की रात नंदनवन थाना क्षेत्र के हिवरी नगर चौक पर हुई. जख्मी 46 वर्षीय राकेश है. आरोपी विनोद जनार्दन डोंगरे (48), निवासी आदिवासी प्रकाश नगर, कलमना, ई-रिक्शा चलाता है. 19 अक्टूबर की रात जख्मी राकेश अपनी बहन के साथ हिवरी नगर चौक से पैदल जा रहे थे. इसी दौरान वहां से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक विनोद डोंगरे की नजर राकेश की बहन पर पड़ी. वह राकेश की बहन को घूरकर देखने लगा. राकेश ने इस पर आपत्ति जताते हुए उसे दूसरी ओर जाने के लिए कहा. इस बात से नाराज होकर डोंगरे ई-रिक्शा से नीचे उतरा और राकेश को गालियां देने लगा. इसके बाद उसने राकेश के साथ मारपीट की. राकेश ने जब मारपीट का कारण पूछा, तो डोंगरे ने अपने ई-रिक्शा में रखी ब्लेड निकाली और राकेश के गले पर वार कर दिया.

अपराधी प्रवत्ति के है कई ई-रिक्शा चालक

अचानक हुए हमले से हिवरी नगर चौक पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. नंदनवन पुलिस मौके पर पहुंच गई. उसने विनोद डोंगरे को हिरासत में लिया. घायल राकेश को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया. नंदनवन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सार्वजनिक स्थान पर हुए इस हमले ने मामूली विवाद के हिंसक रूप लेने और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. राह चलती महिलाओं को घूरकर देखना आम बात है लेकिन किसी के नसीहत देने पर संतप्त होकर हमला करना बेहद गंभीर है. ई-रिक्शा को लेकर कोई ठोस नीति नहीं है. कई ई-रिक्शा चालक अपराधी प्रवृत्ति के है. उनपर किसी का नियंत्रण नहीं है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे