गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
01:23 IST

असलामु अलैकुम बोलने पर IPS बुशरा बानो के खिलाफ गृह सचिव को शिकायत

पश्चिम बंगाल कैडर की IPS अफसर बुशरा बानो का एक वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है।

असलामु अलैकुम बोलने पर IPS बुशरा बानो के खिलाफ गृह सचिव को शिकायत
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

पश्चिम बंगाल कैडर की IPS अफसर बुशरा बानो इन दिनों एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने प्रेरणादायी सफर के बारे में एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो की शुरुआत उन्होंने "अस्सलामु अलैकुम" से की, बीच में "इंशा अल्लाह" और आखिर में "जजाकल्लाह" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।

इसी वीडियो को लेकर उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल के गृह सचिव के पास शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत करने वाली संस्था का कहना है कि एक सरकारी अफसर को सार्वजनिक संदेश में धार्मिक अभिवादन की बजाय तटस्थ और राष्ट्रीय अभिव्यक्ति का इस्तेमाल करना चाहिए।

'हिंदू लीगल फंड' नाम की संस्था ने पश्चिम बंगाल के गृह सचिव को यह शिकायत भेजी है। संस्था का आरोप है कि IPS अफसर बुशरा बानो ने अपने वीडियो में उर्दू और इस्लामिक अभिवादन का इस्तेमाल किया, लेकिन "जय हिंद" या "वंदे मातरम्" जैसे राष्ट्रीय अभिवादन के शब्द इस्तेमाल नहीं किए। संस्था का कहना है कि भारतीय राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले किसी भी कार्यरत अफसर को सार्वजनिक बातचीत में धार्मिक तटस्थता बनाए रखनी चाहिए। संस्था ने 'X' (ट्विटर) पर पोस्ट डालकर इस मामले की जांच की मांग भी की है।

शिकायत को अलग रखें तो बुशरा बानो का जीवन सफर काफी प्रेरणादायी रहा है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में हुआ था। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से मैनेजमेंट स्टडीज में पीएचडी पूरी की है और UGC NET-JRF की परीक्षा भी पास की है। शादी और घर की जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने अपना सपना नहीं छोड़ा। कुछ साल उन्होंने सऊदी अरब में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी की। इसके बाद भारत लौटकर उन्होंने UPSC की तैयारी करने का फैसला लिया।

वीडियो में बुशरा बानो ने बताया कि UPSC की तैयारी के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की 'रेजिडेंशियल कोचिंग अकैडमी' (RCA) ने उन्हें काफी मदद की। वहां उन्हें पढ़ाई का अच्छा माहौल, स्टडी मटेरियल, लाइब्रेरी और टेस्ट सीरीज मिलने से उनकी तैयारी मजबूत हुई।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे