गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

आंदोलन की राह पर झेप्टो राईडर्स

शहर PT24 टीम

प्रबंधन पर परेशान करने का आरोप, नंदनवन पुलिस से शिकायत

नागपुर में झेप्टो प्रबंधन के खिलाफ राइडर्स का आक्रोश सामने आया है. राइडर्स का आरोप है कि इंसेंटिव बढ़ाने की मांग करने पर प्रबंधन ने उन्हें परेशान करने के लिए ऑर्डर का टारगेट बढ़ा दिया है. कुछ राइडर्स की आईडी को बगैर किसी कारण के टर्मिनेट भी कर दिया है. गरोबा मैदान स्थित झेप्टो स्टोर के राइडर्स ने मनसे के माध्यम से नंदनवन थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

झेप्टो राइडर्स का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन की नीतियों के चलते उन्हें आर्थिक और कामकाज से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 5 अक्टूबर 2026 को अपनी मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. सवाल यह है कि जब कर्मचारी अपनी समस्याएं लेकर प्रबंधन तक पहुंच रहे हैं, तो उनकी मांगों पर सुनवाई क्यों नहीं हो रही. राइडर्स का आरोप है कि कुछ कर्मचारियों की आईडी बगैर कोई कारण बताए टर्मिनेट कर दी गई है. कम समय में ज्यादा से ज्यादा ऑर्डर पूरे करने का दबाव बनाया जा रहा है. इंसेंटिव बढ़ाने की मांग पर कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है. ऐसे में राइडर्स के सामने सवाल खड़ा है कि बढ़ते टारगेट और काम के दबाव के बीच उनकी आर्थिक स्थिति कैसे सुधरेगी. राइडर्स ने मनसे के उमेश उतखेडे के माध्यम से नंदनवन पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने झेप्टो प्रबंधन से संपर्क किया है.

बाइट

उमेश उतखेडे मनसे

#नागपुर#शहर#PT24#Civic#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे